search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Election 2025: बिहार में 243 सीटों पर अकेले लड़ेगी AAP, उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

deltin33 2025-10-6 23:42:58 views 1253
  आप ने बिहार में उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी। (जागरण)





डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Election 2025: बिहार की 243 सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन, मतदान और नतीजों की तारीख का एलान आज शाम हो जाएगा।

शाम को चुनाव आयोग के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देंगे। इसके साथ ही बिहार में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।  

वहीं, चुनाव के तारीखों की घोषणा के पहले आम आदमी पार्टी बिहार ने अपने कुछ प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है।



आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि पार्टी सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी के पास पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा तैयार मॉडल को लेकर हम चुनाव में जाएंगे। आम आदमी पार्टी बिहार में पलायन, बेरोजगारी, महंगाई इत्यादि के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी अजेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। जिसमें 11 कैडिडेट्स के नाम शामिल हैं।  


बिहार में आम आदमी पार्टी का चुनावी धमाका!

आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी‼️

बिहार प्रदेश प्रभारी @AAPAjeshYadav सहप्रभारी @aapabhinav और प्रदेश अध्यक्ष @RakeshAAPBihar ने प्रेसवार्ता कर 11 लोगों की सूची जारी की।#बिहार_में_भी_केजरीवाल… pic.twitter.com/xs6RLBLPPJ— Aam Aadmi Party - Bihar (@AAPBihar) October 6, 2025


       प्रत्याशी - सीट

  • डॉ. मीरा सिंह - बेगूसराय (बेगूसराय) 146
  • योगी चौपाल - कुशेश्वरस्थान(दरभंगा) 78
  • अमित कुमार सिंह - तरैया(सारण) 116
  • भानु भारतीय - कसबा(पूर्णिया) 58
  • शुभदा यादव - बेनीपट्टी(मधुबनी) 32
  • अरुण कुमार रजक - फुलवारीशरीफ(पटना) 188
  • डॉ पंकज कुमार - बांकीपुर(पटना) 182
  • अशरफ आलम - किशनगंज(किशनगंज) 54
  • अखिलेश नारायण ठाकुर - सीतामढ़ी 25
  • अशोक कुमार सिंह - गोविंदगंज(मोतिहारी) 14
  • पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह - बक्सर(बक्सर) 200


यह भी पढ़ें- Bihar Politics: शिवहर सीट पर प्रत्याशियों की कतार लंबी, दांव पर कई नेता पुत्रों और रिश्तेदारों का भविष्य
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com