search

गोरखपुर: पत्नी की हत्या कर शव दफनाने वाला पति गिरफ्तार, मोबाइल विवाद बना मौत का कारण

LHC0088 2025-12-27 16:27:03 views 1263
  

मोबाइल फोन को लेकर विवाद के बाद वारदात। जागरण  



संवाद सूत्र, बेलघाट। पत्नी की हत्या कर घर के पास शव को दफनाने वाले पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने फावड़ा और रस्सी भी बरामद कर लिया। फिर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इसके पूर्व पिता की तहरीर पर बेलघाट पुलिस ने आरोपित बेटे के विरुद्ध केस दर्ज किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह घटना बेइली कुंड की है। आरोपित अर्जुन बाहर रहकर मजदूरी करता था। 15 दिन पहले घर आया था। यहां आने के बाद उसने पत्नी खुशबू के पास एक मोबाइल फोन देखा। जिसकों लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था। 20 दिसंबर की रात फोन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। नाराज होकर अर्जुन ने पत्नी की हत्या कर दी। फिर घर के पास झोपड़ी के निकट छह फीट गड्ढा खोदकर शव को दफन कर दिया।

ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो। इसके एक दिन बाद आरोपित ससुराल पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी घर से रुपये लेकर भाग गई है। इसके बाद खुशबू को उसका भाई ढूढ ही रहा था कि बेलघाट थाना पुलिस को एक तहरीर मिलता है। जिसे आरोपित अर्जुन के पिता श्याम नारायण द्वारा भेजा गया था। जिसमें श्याम नारायण ने घटनाक्रम के साथ शव दफन किए जाने की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें- Gorakhpur Murder Case: व्हाट्सएप स्टेटस विवाद में छात्र को मारी गई थी गोली, चचेरे भाई ने भागकर बचाई जान

पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अर्जुन ने पत्नी की हत्या करने की बात को स्वीकार किया। पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को मोबाइल फोन नहीं दिया था। वह फोन पर बातचीत करती थी।

पूछने पर स्पष्ट जबाब नहीं देती थी। थाना प्रभारी बेलघाट विकास नाथ ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर शव को दफन करने में प्रयोग किया गया फावड़ा और रस्सी बरामद कर लिया गया है। केस दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138