त्रिस्तीरय पंचायत चुनाव 2026: एसआईआर के बीच चुनाव संपन्न कराने को आए 55 लाख से अधिक मतपत्र

LHC0088 2025-12-27 19:57:27 views 893
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। एसआईआर प्रक्रिया के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए 55 लाख से अधिक मतपत्र पहुंच चुके हैं। इन मत पत्रों को सदर तहसील में डबल लाक में सुरक्षा के बीच रखा गया है। जबकि पिछले चुनाव से 47 लाख से अधिक मत पत्र मंगाए गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तपत्रों को अधिकारियों की देखरेख में डबल लाक में रखा

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुटा है। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का बीते मंगलवार को अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया और इसके बाद जिले के सभी नौ विकासखंड स्तर पर इसे चस्पा भी कर दिया गया। अब मतदाताओं से दावे और आपत्तियां ली जा रही हैं।
इस बार 175989 मतदाता कम

जानकारी के अनुसार इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 163489 मतदाता बढ़े हैं, जबकि 31663 मतदाताओं के नाम में संशोधन हुआ है और 175989 मतदाता कम हुए हैं। वहीं, कुल मतदाता की संख्या 1210005 है। इसी को लेकर जिले में इस बार 55 लाख से अधिक मत पत्र भेजे गए हैं। इन मत पत्रों से पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। जिनमें पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए चुनाव होना है।
अलग-अलग रंग

इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला रंग, प्रधान के लिए हरा रंग और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र भेजे गए हैं। इन सभी मत पत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच कचहरी रोड स्थित सदर तहसील के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। स्ट्रांग रूम में डबल लॉक लगाया गया है। इसके साथ ही मत पत्रों की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में करीब 47 लाख मतपत्र मंगाए गए थे, पिछले चुनाव में करीब 12 लाख से ज्यादा मतदाता थे। जबकि इस बार मत सात लाख मत पत्रों की संख्या बढ़कर 55 लाख से अधिक हो गई है।
पंचायत चुनाव के लिए कुल पद

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। इस बार 761 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 30 जिला पंचायत सदस्य, 549 प्रधान पद के लिए और 6967 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होना है।


पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए आए मतपत्रों को कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच रखा गया है। मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। मतदाताओं से दावे और आपत्तियां ली जा रही हैं। श्याम लता आनंद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140601

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com