Mahindra XUV 7XO में मिलेंगे पहली बार ये फीचर्स, 540-डिग्री कैमरा से लेकर ट्रिपल-स्क्रीन तक होंगे शामिल

cy520520 25 min. ago views 163
  

Mahindra XUV 7XO भारत में 5 जनवरी 2025 को लॉन्च होगी।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Mahindra अपनी पॉपुलर SUV लाइन-अप को एक नया मुकाम देने की तैयारी में है। कंपनी 5 जनवरी 2026 को नई Mahindra XUV 7XO से पर्दा उठाने वाली है। लॉन्च में अब गिने-चुने दिन बचे हैं और इसी बीच Mahindra लगातार टीजर जारी कर SUV के अहम फीचर्स की झलक दे रही है। XUV 7XO में कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे। आइए जानते हैं कि महिंद्रा की इस नई SUV में क्या-क्या दिया जाएगा? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सेफ्टी के लिए 540-डिग्री कैमरा

XUV 7XO का सबसे बड़ा और दिलचस्प अपडेट है इसका 540-डिग्री कैमरा सिस्टम। जहां XUV700 में 360-डिग्री कैमरा मिलता था, वहीं नया सिस्टम ड्राइवर को आसपास का और ज्यादा व्यापक व्यू देगा। इसका सीधा फायदा पार्किंग और तंग जगहों में ड्राइविंग के दौरान मिलेगा, जिससे विजिबिलिटी और कॉन्फिडेंस दोनों बेहतर होंगे।

  
रियर पैसेंजर्स के लिए इन-कार थिएटर मोड

Mahindra ने XUV 7XO में रियर सीट यात्रियों के लिए इन-कार थिएटर मोड भी कन्फर्म किया है। इस फीचर की मदद से पैसेंजर अपने पर्सनल डिवाइस कनेक्ट कर कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। यह पूरा सिस्टम Adrenox Plus सॉफ्टवेयर सूट के जरिए मैनेज किया जाएगा, जो इंफोटेनमेंट, कनेक्टिविटी और व्हीकल फंक्शन्स को एक साथ संभालता है।

  
नया एक्सटीरियर डिजाइन

  • टीजर में SUV के एक्सटीरियर में भी कई बदलाव साफ नजर आते हैं। फ्रंट में नए डिजाइन की LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और वर्टिकल क्रोम एलिमेंट्स के साथ रिफ्रेश्ड ग्रिल दी गई है।
  • रियर प्रोफाइल की बात करें तो इसमें फुल-विड्थ कनेक्टेड टेल-लाइट बार मिलता है, जिसमें इनवर्टेड L-शेप एलिमेंट्स शामिल हैं। इसके अलावा नई ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, बदले हुए बंपर्स और नए पेंट ऑप्शन्स भी SUV को फ्रेश अपील देते हैं।
  
पहली बार ट्रिपल-स्क्रीन सेट-अप

  • XUV 7XO के इंटीरियर में Mahindra ने बड़ा बदलाव किया है। यह कंपनी की पहली पेट्रोल-डीजल वाली SUV होगी, जिसमें ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा।


  

  • इसके साथ केबिन में पैनोरमिक सनरूफ, ट्रिपल-टोन डैशबोर्ड और नया सेंटर कंसोल भी दिया गया है। प्रीमियम फील के लिए बेहतर अपहोल्स्ट्री, रिवाइज्ड डोर ट्रिम्स और ब्राउन-टैन स्टीयरिंग व्हील शामिल किए गए हैं।
  • टीजर में दिखाई गई टॉप-स्पेक AX7L वैरिएंट में Boss Mode सीटिंग, नए एयर वेंट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs जैसे फीचर्स भी नजर आते हैं।
  
मिलेगा पहले जैसा इंजन

मैकेनिकल तौर पर Mahindra XUV 7XO में वही पावरट्रेन जारी रहने की उम्मीद है जो XUV700 में मिलता है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन होगा। दोनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिए जाएंगे। साथ ही, चुनिंदा वैरिएंट्स में ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138808

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com