search

अयोध्या में रामलला की मंडल पूजा प्रारंभ, देवविग्रह को पालकी से कराया गया परिसर भ्रमण

cy520520 2025-12-28 00:57:16 views 622
  

रामलला की मंडल पूजा प्रारंभ।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर होने वाले विविध अनुष्ठानों का शुभारंभ शनिवार से हो गया। प्रात:काल रामजन्मभूमि परिसर स्थित यज्ञशाला में रामलला की मंडल पूजा प्रारंभ हुई। मंत्रोच्चार व विभिन्न वाद्ययंत्रों के पारंपरिक वादन के मध्य यज्ञमंडप में आहुतियां डाली गईं और विशेष मंत्रों का पाठ किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सायंकाल देवविग्रह को पालकी पर बिठा कर परिसर का भ्रमण कराया गया। इसमें ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ अर्चक व श्रद्धालु भी सम्मिलित रहे।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य व उडुप्पी स्थित पेजावर पठ के पीठाधीश्वर स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ के नेतृत्व में आयोजित हो रही रामलला की मंडल पूजा 31 दिसंबर तक चलेगी।

पूजा को पूरे विधि-विधान से संपन्न कराने के लिए दक्षिण भारत के आचार्यों व वैदिक विद्वानों का दल शुक्रवार को ही अयोध्या पहुंच गया था। इसमें लगभग दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं।

शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे सर्वप्रथम यज्ञमंडप का पूजन किया गया। इसके बाद नवग्रह पूजन व कलश स्थापना के साथ पांच दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ।प्रात:काल वास्तु पूजा के पश्चात गणहोम, तत्वकलश, तत्वहोम, सुदर्शन होम आदि अनुष्ठान भी संपन्न हुए।

यज्ञशाला के यज्ञमंडप में आहुतियां प्रवाहित की जा रही थीं तो मंदिर प्रांगण में आचार्यों का दल स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ के नेतृत्व में विशेष मंत्रों का पाठ-परायण कर रहा था। मंडल पूजा में नवग्रह मंडल और सर्वतोभद्र मंडल जैसे विशेष यंत्रों का उपयोग किया गया, जो ब्रह्मांड और देवताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।

साथ ही देवताओं के विशिष्ट मंत्रों का भी जाप हुआ। पूजन के पश्चात सायंकाल लगभग छह बजे उत्सव विग्रह की पालकी यात्रा निकाल कर भ्रमण कराया गया।
कल से प्रारंभ होंगे अन्य आयोजन

प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर ट्रस्ट की ओर से संयोजित किए गए पांच दिवसीय आयोजन 29 दिसंबर से प्रारंभ होंगे। दो जनवरी तक चलने वाले मानस पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रामकथा व रामलीला के आयोजन रामजन्मभूमि परिसर से सटे अंगद टीला परिसर में संपन्न होंगे। इसमें जनसामान्य की भागीदारी हो सकेगी।

31 दिसंबर को मुख्य आयोजन होगा, जिसमें रामलला का महाभिषेक व आरती आदि होगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित होंगे। मंदिर परिसर में होने वाले कार्यक्रम में विशिष्टजन ही प्रतिभाग कर सकेंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737