search

चीन में अंतरिक्ष मिशन से लौटने के बाद मादा चूहे ने बच्चों को दिया जन्म

Chikheang 2025-12-28 03:50:35 views 670
  

चूहे ने दिया बच्चे को जन्म।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर हाल ही में भेजे गए एक मिशन में शामिल चार चूहों में से एक मादा चूहे ने पृथ्वी पर स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, चार चूहों (दो नर और दो मादा) को 31 अक्टूबर को अंतरिक्ष में भेजा गया था। 14 नवंबर को पृथ्वी पर लौटने से पहले उन्हें अंतरिक्ष स्टेशन पर एक विशेष आवास में रखा गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
10 दिसंबर को दिया बच्चों को जन्म

वापसी के बाद, एक मादा चूहे ने गर्भधारण किया और 10 दिसंबर को नौ बच्चों को जन्म दिया। इनमें से छह नवजात जीवित हैं, जो एक सामान्य दर मानी जाती है। मादा चूहा सामान्य रूप से अपने बच्चों को दूध पिला रही है और बच्चे सक्रिय और स्वस्थ हैं।
चीनी शोधकर्ता ने क्या कहा?

चीनी विज्ञान अकादमी के प्राणी विज्ञान संस्थान की शोधकर्ता वांग होंगमेई ने कहा, \“\“मिशन ने दिखाया कि अल्पकालिक अंतरिक्ष यात्रा से चूहे की प्रजनन क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है।\“\“

उन्होंने आगे कहा, “यह स्तनधारियों के प्रारंभिक विकास चरणों पर अंतरिक्ष वातावरण के प्रभाव की जांच के लिए अमूल्य नमूने भी प्रदान करता है। मॉडल के रूप में चूहे पर प्रयोग अंतरिक्ष में जीवित जीवों की शारीरिक और रोग संबंधी प्रक्रियाओं के साथ-साथ वृद्धि, विकास और प्रजनन का अध्ययन करने के लिए आदर्श हैं।\“\“

यह भी पढ़ें: Video: प्लेन की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, 2 सेकंड में पकड़ी 700 km/h की स्पीड; चीन ने गजब कर दिया
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: lightning roulette online casino Next threads: isa expansion slot
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160466