search

Fog In UP: गोरखपुर में खराब मौसम की मार, मुंबई की उड़ान चार घंटे लेट

deltin33 2025-12-28 12:26:14 views 979
  

एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार, यात्रियों की बढ़ी परेशानी। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। Aaj Ka Mausam खराब मौसम का असर शनिवार को भी हवाई सेवाओं पर साफ दिखा। मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट चार घंटे से अधिक देरी से गोरखपुर पहुंची।लगातार देरी के चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा और असुविधा झेलनी पड़ी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को अपराह्न 3:20 बजे उतरना था, लेकिन मौसम की खराब स्थिति के कारण यह शाम 7:21 बजे पहुंची। फ्लाइट के देर से पहुंचने की वजह से गोरखपुर से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान भी प्रभावित रही।

विमान करीब चार घंटे 16 मिनट की देरी से रात 8:16 बजे उड़ान भर सका।इसके अलावा गोरखपुर से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट भी अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटे देरी से रवाना हुई।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में कोहरे का कहर: ट्रेनें और उड़ानें घंटों लेट, तेजस एक्सप्रेस रद

एयरपोर्ट पर पहले से पहुंचे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने बताया कि उड़ान में देरी की स्पष्ट जानकारी समय पर नहीं दी गई, जिससे उनकी आगे की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हुईं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521