पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष सपा और तृणमूल के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अधिक महत्वपूर्ण

LHC0088 2025-12-28 12:56:21 views 339
  

धाकरान चौराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते एमएलसी विजय शिवहरे। सौजन्य स्वयं



जागरण संवाददाता, आगरा। भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश की समाजवादी पार्टी व ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अधिक महत्वपूर्ण है। लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर कहा कि मैंने कड़े शब्दों में संदेश दिया है कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। दोहराते हुए कहा कि लखनऊ में जो हुआ वह दोबारा न हो। पार्टी के संविधान के अनुसार इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ब्रज क्षेत्र आने पर उन्होंने बांकेबिहारी का आशीर्वाद लेकर संगठन का कार्य शुरू किया। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का आशीर्वाद मांगा। मथुरा और आगरा में भव्य स्वागत समारोह के बाद प्रताप पुरा स्थित रमाना ग्रांड में संगठनात्मक बैठक में उन्हाेंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं का महत्व जानता हूं। मेरे लिए सबसे अधिक प्रिय कार्यकर्ता हैं। मैं कार्यकर्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। निर्णय लेने से पहले बैठकर बात होगी। इसके बाद उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से विधान सभा चुनाव 2027 के लिए अभी से मेहनत करने को कहा। साथ ही सभी से यह वचन भी लिया कि विधान सभा चुनाव 2027 में ब्रज से पिछले रिकॉर्ड को तोड़ेंगे।
नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बैठक में भरा कार्यकर्ताओं में जोश

संगठनात्मक बैठक में ब्रज क्षेत्र के सभी जिलों के मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों के साथ ही मंडल अध्यक्ष से प्रदेश पदाधिकारी तक शामिल थे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को सर्वाेपरि रखा। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता बहुत महत्वपूर्ण है। मैं पार्टी के हर निर्देश पर कार्य करता रहा। मैंने न कोई लाबिंग की और न कोई गोल बनाया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे बड़ा मौका दिया है।  
विधान सभा चुनाव 2027 में पिछला रिकॉर्ड तोड़ प्रचंड जीत का दिलाया संकल्प

इसके बाद सभागार में मौजूद जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हम 2047 में विकसत भारत बनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं।धरातल पर इनका सही क्रियान्वयन के लिए आप सभी लग जाएं।प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि गुंडाराज खत्म हो गया है। पहले वन डिस्ट्रिक्ट मैनी माफिया थे अब वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट है।
यूपी की जीडीपी तेजी से बढ़ रही हैं

पंकज चौधरी ने कहा, कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश की जीडीपी तेजी से बढ़ रही है और बाहर से निवेशक आ रहे हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधान सभा चुनाव 2027 के लिए अभी से कमर कसकर मैदान में उतर जाएं। मेरे रहते हुए किसी कार्यकर्ता से अन्याय नहीं होगा। जो भी निर्णय होंगे, सभी को साथ लेकर होंगे।अगर पार्टी के निर्णय से किसी को कष्ट हो तो बताएं। किसी को कष्ट नहीं होने दिया जाएगा।बैठक में मंच पर प्रदेश पदाधिकारी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के मंत्री मौजूद रहे।
लखनऊ में जो हुआ वह दोबारा होगा तो अनुशासनहीनता मानी जाएगी

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर कहा कि मैंने कड़े शब्दों में संदेश दिया है कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। लखनऊ में जो हुआ वह दोबारा न हो। भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। अगर लखनऊ जैसा दोहराया गया तो पार्टी के संविधान के अनुसार इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। एसआईआर में बड़ी संख्या में वोट कटने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर गहन पुनरीक्षण हो रहा है। इससे भाजपा को लाभ होगा। उन्होंने कोडीन मामले पर कहा कि जांच एजेंसियां सही कार्रवाई कर रही है। जो भी दोषी होंगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140958

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com