search

GRAP की रोक से फिर लटका 21 करोड़ का गोल मार्केट संग्रहालय प्रोजेक्ट, NDMC ने मई 2026 तक बढ़ाई डेडलाइन

deltin33 2025-12-28 13:27:56 views 1254
  

गोल मार्केट में निर्माणधीन संग्रहालय । जागरण आर्काइव



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ग्रेप के कारण बार-बार निर्माण गतिविधियों पर लग रही रोक का हवाला देते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने अपनी गोल मार्केट संग्रहालय की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब इसका काम मई 2026 तक पूरा हो पाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अक्टूबर 2023 में शुरू हुआ था काम

एनडीएमसी के अनुसार 40 प्रतिशत सिविल कार्य पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय है कि एनडीएमसी ने गोल मार्केट की 100 वर्ष से अधिक पुरानी मार्केट का जीर्णोद्वार करने के लिए देश की प्रगति में योगदान देने वाली महिलाओं का संग्रहालय बनाने का कार्य अक्टूबर 2023 में शुरू किया था। इसे पहले अक्टूबर 2025 में पूरा होना था। लेकिन कई कारणों से इसे मार्च 2026 तक ले जाया गया। अब मई 2026 तक कर दिया है।

इसमें सब-वे का काम भी हो रहा है। जहां संग्रहालय में प्रवेश इसी के द्वारा मिलेगा। जहां लिफ्ट भी सुविधा होगी। इसकी खोदाई की मंजूरी में भी समय लगा। अब तक 15 प्रतिशत खोदाई पूरी हो चुकी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 21.7 करोड़ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469797