search

डॉक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार, रुड़की सिविल अस्पताल में 20 दिन पहले हुई थी तैनाती; विजिलेंस टीम की कार्रवाई

Chikheang 2025-12-28 13:56:22 views 817
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता रुड़की। 20 दिन पहले रुड़की सिविल अस्पताल में तैनात हुए एक चिकित्सक को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने शनिवार देर रात सिविल अस्पताल रुड़की के एक चिकित्सक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
शनिवार रात करीब 10 बजे देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने सिविल अस्पताल रुड़की में तैनात डॉ. आभास सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि चिकित्सक ने मारपीट के मामले में घायल हुए एक व्यक्ति से सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सिविल अस्पताल में 20 दिन पहले हुई तैनाती, चिकित्सक 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पीड़ित ने इसको लेकर देहरादून पहुंचकर विजिलेंस से शिकायत की जिसके बाद विजिलेंस टीम ने आरोपित चिकित्सक को पकड़ने के लिए जाल बिछाया । टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 20 हजार रुपये दिए। ब्लड बैंक के समीप चिकित्सक ने शिकायतकर्ता को बुलाया। इसके बाद शिकायतकर्ता, चिकित्सक के साथ उनके घर की ओर चलने लगा। जैसे ही शिकायतकर्ता से चिकित्सक ने रुपये लिए। तभी विजिलेंस टीम ने चिकित्सक को दबोच लिया। टीम ने चिकित्सक के घर भी तलाशी ली है।  
एक मुकदमे में सप्लीमेंट्री रिपोर्ट देने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

चिकित्सक डॉ. आभास को टीम अपने साथ दे देहरादून ले गई है। आरोपी डॉ. आभास कुछ दिन पूर्व ही मसूरी अस्पताल से स्थानातंरण होकर रुड़की सिविल अस्पताल आए थे। उनकी पत्नी भी चिकित्सक है। उनका स्थानांतरण भी उनके ही साथ रुड़की अस्पताल में हुआ था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160493