cy520520 • 2025-12-28 14:42:23 • views 400
Yashasvi Jaiswal Birthday: यशस्वी जायसवाल के 5 बड़े रिकॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। Yashasvi Jaiswal Birthday: मैदान के बाहर कभी टेंट में रातें गुजारना और पेट भरने के लिए पानीपुरी बेचना... और आज मैदान के अंदर दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ देना।
ये सुनने में तो किसी फिल्म की कहानी जैसा लगता है, लेकिन यह हकीकत है भारतीय क्रिकेट के नए सेंसेशन यशस्वी जायसवाल की, जो आज यानी 28 दिसंबर को अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं।
बाएं हाथ के इस विस्फोटक बैटर ने बेहद ही कम समय में यह साबित कर दिखाया कि उनमें न केवल तकनीक है, बल्कि बड़े मंच पर राज करने की क्षमता भी। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में यशस्वी अब भारतीय टीम की नई उम्मीद बन चुके हैं। उन्होंने बेहद ही कम समय में जो उपलब्धि हासिल की है, उसने दुनिया को भी चौंका दिया है। ऐसे में आज उनके बर्थडे पर जानेत हैं 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के बारे में, जिन्होंने उन्हें रातोंरात ग्लोबल स्टार बना दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Yashasvi Jaiswal Birthday: यशस्वी जायसवाल के 5 बड़े रिकॉर्ड्स
1. सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक (13 गेंद)
यशस्वी जायसवाल (Happy Birthday Yashasvi Jaiswal) के नाम आईपीएल का वो रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ पाना मुमकिन ही नहीं, मामुमकिन सा लगता है। 2023 के आईपीएल सीजन में केकेआर के खिलाफ यशस्वी ने महज 13 गेंद में 50 रन ठोक डाले थे। उन्होंने इस दौरान केएल राहुल और पैट कमिंस को पछाड़ते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
2. सबसे तेज 2000 टेस्ट रन बनाने वाले (बतौर ओपनर)
यशस्वी ने बतौर भारतीय ओपनर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह उपलब्धि उन्होंने अपनी 40वीं पारी में हासिल की। इस दौरान उन्होंने दिग्गज सुनील गावस्कर और गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत की ओर से संयुक्त रूप से सबसे तेज 2000 टेस्ट रन बनाने वाले वह भारतीय बैटर बने। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की, जिन्होंने भी 40 पारियों में ये कारनामा किया था।
3. एक साल में तीन टेस्ट सेंचुरी जड़ने वाले युवा बैटर
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal Records) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के तीसरे मैच में 116 रन की पारी खेली और वनडे करियर में अपना पहला शतक जड़ा। इस दौरान वह 23 साल और 343 दिन में तीन फॉर्मेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।
4. टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के
फरवरी 2024 में राजकोट के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी ने एक बड़ा कारनामा किया था। उन्होंने एक ही टेस्ट पारी में 12 छक्के जड़कर पाकिस्तान के महान खिलाड़ी वसीम अकरम के 28 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
5. लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा
यशस्वी ने महज 17 साल 292 दिन की उम्र में इतिहास रचा था। साल 2019 में विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने झारखंड के खिलाफ 203 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। वह लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।
यह भी पढ़ें- सलमान खान या यशस्वी जायसवाल? विराट कोहली ने जमकर लिए भारतीय बल्लेबाज के मजे, चिढ़ा-चिढ़ाकर गाया- \“लगन लग गई रे\“
यह भी पढ़ें- VHT 2025: मुंबई के लिए दो मैच खेलेंगे सूर्यकुमार यादव-शिवम दुबे, ईशान किशन करेंगे झारखंड की कप्तानी |
|