search

RSS-BJP के मुरीद हुए दिग्विजय सिंह? शेयर की PM मोदी की फोटो, कांग्रेस में क्यों शुरू हुई खींचतान

cy520520 2025-12-28 16:15:00 views 618
  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस में खींचतान की खबरें लगातार तूल पकड़ रही हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर बीजेपी और आरएसएस के पक्ष में बयान देकर सवालों के कठघरे में खड़े हो गए हैं। आलम यह है कि मामले पर सफाई पेश करने के बावजूद दिग्विजय सिंह सियासी गलियारों में सूर्खियां बटोर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिग्विजय सिंह ने बीते दिन ऑनलाइन पोस्ट शेयर करके विवाद को जन्म दे दिया है। उनका कहना है कि बीजेपी और आरएसएस जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे उच्च पद पर बैठने का मौका देते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी के पास जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं।
पहले भी दिया है बयान

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पिछले हफ्ते भी उन्होंने कांग्रेस के भीतर सुधार करने और सत्ता के विकेंद्रीकरण की जरूरत की बात उठाई थी।
कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्रशंसा करना और तथ्यों का आकलन करना, दोनों अलग-अलग चीजें हैं। दिग्विजय सिंह कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। आरएसएस की विचारधारा देश के विपरीत है। तो क्या हमें भी लोगों पर अत्याचार करना शुरू कर देना चाहिए? दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेतृत्व के साथ हैं। हम और दिग्विजय सिंह आरएसएस की पूरी विचारधारा को खारिज करते हैं।“

कांग्रेस नेता अलका लांबा के अनुसार, “हमें यह आंकलन करना चाहिए हमारा दुश्मन क्यों मजबूत है? यही लोकतंत्र है। मगर, हम आरएसएस की विचारधार से सहमत नहीं हैं।“

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का कहना है, “मैं उनकी (दिग्विजय सिंह) की बात से सहमत नहीं हूं। गोडसे समर्थक गांधी समर्थक नहीं हो सकते हैं।“
कांग्रेस एकजुट है: सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिव पायलट ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कांग्रेस एकजुट है। देश को मजबूत विपक्ष की जरूरत है। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। सभी को अपने विचार व्यक्त करने की जरूरत है।“

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “हमें आरएसएस से सीखने की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें हमसे सीखना चाहिए।“ हालांकि, कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल का कहना है, “दिग्विजय सिंह ने कुछ भी गलत नहीं कहा है, मीडिया उनके बयानों को गलत तरीके से पेश कर रहा है।“
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156241