search

रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे थे तीन किशोर, ट्रेन की चपेट में आकर एक की मौत

deltin33 2025-12-28 19:57:12 views 628
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण टीम, राजमहल/तीनपहाड़ (साहिबगंज)। मालदा रेल मंडल के तीनपहाड़ व कल्याणचक रेलवे स्टेशन के बीच स्थित झपाई पुल के पास शनिवार को रील बनाने के चक्कर में गोमतीनगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस (13436) की चपेट में आने से वृंदावन गांव निवासी तिलका मुर्मू के 15 वर्षीय पुत्र रामजी मुर्मू की मौत हो गई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसके साथ गए दो किशोर बाल-बाल बच गए। दोनों किशोर ने उसके स्वजनों को सूचित किया। स्वजन उसे लेकर राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  
अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार को साहिबगंज होकर गुजरती है

रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम होगा। वह तीन भाई व एक बहन में वह बीच में था। उत्क्रमित मिडिल स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। शुक्रवार को गोमतीनगर से खुलने वाली गोमतीनगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार को साहिबगंज होकर गुजरती है। इसकी रफ्तार काफी तेज रहती है।  

कल्याणचक से इसके गुजरने का समय दोपहर 2.27 है लेकिन शनिवार को यह कुछ विलंब से चल रही थी। शाम 3.10 में यह ट्रेन गुजरी और उसी समय यह हादसा हुआ।  

मामले की जानकारी मिलने पर रेल अधिकारियों ने भी छानबीन शुरू कर दी है। उधर, मृतक के पिता तिलका मुर्मू ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। बेटा क्या करता था इस बारे में उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि साथ गए दोनों किशोर रील बना रहे थे। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के डर से दोनों बच्चे कहीं छिप गए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470022