search

गाजियाबाद में सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

deltin33 2025-12-28 21:27:23 views 898
  

प्रतीकात्मक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दर्ज मुकदमे में ज्ञानखंड-दो निवासी युवती ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं आरोपित वासु सिंघल भी काम करता था। नौकरी के दौरान दोनों में जान-पहचान हो गई। इसके बाद से वह अक्सर घर आने लगा। 25 मार्च 2024 को होली के दिन आरोपित उनके घर पर आया। तब वह घर पर अकेली थीं। आरोपित युवक ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। शादी का झांसा देकर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

युवती का आरोप है कि तब से वह कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है। जब आरोपित को शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने की बात पर आरोपित ने उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में एक्सप्रेसवे ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, भाकियू ने आर-पार की लड़ाई का किया एलान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131