search

कुख्यात विनय त्यागी की हत्या: क्या बड़े राज़ दबाने के लिए किया गया खामोश

cy520520 Yesterday 22:27 views 645
  

विनय त्यागी की फाइल फोटो।



शैलेंद्र गोदियाल, जागरण हरिद्वार : अपराध की अंधेरी दुनिया में विनय त्यागी का नाम कोई नया नहीं था। लेकिन, जिस अंदाज में पुलिस वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसे गोली मारी गई, उसने इस वारदात को महज एक आपराधिक घटना से कहीं आगे खड़ा कर दिया है। अब सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि किसने गोली चलाई, बल्कि यह भी है कि क्यों चलाई गई। क्या विनय त्यागी को किसी गहरे और खतरनाक राज का बोझ ढोने से पहले ही ‘खामोश’ कर दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूत्रों के मुताबिक, विनय त्यागी का आपराधिक सफर कई संगठित गिरोहों से जुड़ा रहा है। महज 16 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले विनय त्यागी ने बदन सिंह बद्दो गिरोह से जुड़कर अजय जडेजा गैंग के शूटर प्रवीण शर्मा और राजीव टिर्री, अरोड़ा बेकरी के मालिक, केबल कारोबारी व अधिवक्ता शरद पाल की हत्याओं में शामिल रहा है।

इसके अलावा अन्य कई हत्या, रंगदारी, जमीन विवाद और अवैध वसूली जैसे 60 से अधिक मामलों में उसका नाम लंबे समय से सामने आता रहा है। बताया जा रहा है कि विनय त्यागी केवल एक मोहरा नहीं, बल्कि कई बड़े अपराध नेटवर्क की कड़ी भी था।

यही वजह है कि उसकी जानकारी किसी बड़े गिरोह या सफेदपोश संरक्षणकर्ताओं के लिए खतरे की घंटी बन सकती थी। चर्चाओं में यह भी सवाल है कि क्या विनय के पास कुछ ऐसे राज थे, जो सामने आते तो कई चेहरे बेनकाब हो सकते थे।

आशंका जताई जा रही है कि विनय त्यागी किसी पुराने मामले में बयान देने वाला था या फिर किसी बड़े नेटवर्क के विरुद्ध खुलासे की स्थिति में आ गया था। घटना के तरीके ने भी संदेह को और गहराया है।

हमलावारों की तैयारी, पुलिस सुरक्षा में बंदी विनय त्यागी पर सटीक हमला और फिर हमलावरों का मौके से भाग जाने पर भी सवाल उठे हैं। विनय त्यागी की मौत के बाद कथित रूप से पुलिस एक बड़े अपराध युग के अंत की उपलब्धि बता रहे हैं।

तो उत्तराखंड में भी अपराध के अंत के लिए ये तरीका अपनाया जा रहा है। खैर, जो भी हो, लेकिन इस घटनाक्रम में शुरू से लेकर अंत तक सवाल तो पुलिस की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर ही उठता है।

विनय  

यह भी पढ़ें- पुलिसकर्मियों के बीच में क्यों नहीं था कुख्यात विनय त्यागी, क्यों बरबाद हुए चार घंटे

यह भी पढ़ें- हरिद्वार और रुड़की में आता रहा है कुख्यात विनय त्यागी, उसके गुर्गों की खंगाली जा रही कुंडली

यह भी पढ़ें- गैंगस्टर विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान हुई मौत, हरिद्वार में बदमाशों ने मारी थी गोली
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
139433

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com