search

Mahindra की तीन नई SUV मचाएंगी तहलका, नए साल पर लॉन्चिंग के साथ मिलेगा लग्जरी का नया तड़का

Chikheang 2025-12-28 22:58:41 views 657
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही कई नई SUV को भी लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से किस सेगमेंट में किस एसयूवी को ऑफर किया जा सकता है। इनको कब तक भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लॉन्‍च होंगी तीन नई एसयूवी

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही और नई एसयूवी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 2026 की शुरुआत से ही निर्माता की ओर से नई एसयूवी को लॉन्‍च करना शुरू किया जाएगा।
Mahindra XUV 7XO होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से Mahindra XUV 700 को बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के अपडेट के बाद इसे Mahindra XUV 7XO को लॉन्‍च किया जाएगा। इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर पांच जनवरी 2026 को लॉन्‍च किया जाएगा। इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को भी ऑफर किया जाएगा। लेकिन इसके इंजन में किसी भी तरह के बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।
Mahindra Thar भी होगी अपडेट

महिंद्रा की ओर से कुछ महीने पहले ही थार को अपडेट किया गया था। लेकिन जल्‍द ही इस एसयूवी को एक और फेसलिफ्ट के साथ अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिससे यह उम्‍मीद बढ़ गई है कि निर्माता की ओर से इसे 2026 की पहली तिमाही तक ऑफर किया जा सकता है।
Mahindra Scorpio N को भी मिलेगा फेसलिफ्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली एक और एसयूवी Mahindra Scorpio N के भी फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। अभी इस पर निर्माता की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इसे टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। जिसके बाद यह तय हो गया है कि निर्माता की ओर से इस एसयूवी के भी फेसलिफ्ट को 2026 में लॉन्‍च किया जाएगा। उम्‍मीद है कि इसके फेसलिफ्ट को भारत में 2026 के मध्‍य तक पेश किया जा सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com