search

Chandra Gochar 2025: इन राशियों को मिलेगा आर्थिक संकट से छुटकारा, पूरी होगी मनचाही मुराद

LHC0088 2025-12-29 02:56:56 views 702
  

चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 29 दिसंबर को पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत रखा जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिषियों की मानें तो पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन चंद्र देव अपनी चाल बदलेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें दो राशि के जातकों को विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

चंद्र गोचर 2025


मन के कारक चंद्र देव सोमवार 29 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद पुनः राशि परिवर्तन कर अगली राशि में गोचर कर जाएंगे।
मिथुन राशि

  

चंद्र देव के मेष राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों के सुख, सौभाग्य और आय में वृद्धि होगी। कोई विश पूरी होगी। साथ ही अगले दो दिनों में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े भाई से आपको स्नेह और प्यार मिलेगा। बड़ी बहन के पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

साथ ही उनसे फ्यूचर के लिए मार्ग भी प्रशस्त होगा। रुका हुआ या अधूरा काम पूरा होगा। किसी अपने से आपको प्यार और स्नेह मिलेगा। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन गंगाजल में पान के पत्ते या भांग के पत्ते मिलाकर अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कारोबार की परेशानी दूर होगी।
मीन राशि

  

मन के कारक चंद्र देव की स्थिति बदलने से मीन राशि के जातकों को शुभ कामों में सफलता मिलेगी। कारोबार में दोगुनी कमाई होगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। सत्य की राह पर अग्रसर रहेंगे। इसके साथ ही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करेंगे। पड़ोसियों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

ऐसा भी हो सकता है कि आप अपने रिश्तेदार या पड़ोसियों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करें। साथ ही देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। आप दूध, दही, जल आदि चीजों से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- New Year 2026 Tips: साल के पहले दिन न करें ये काम, वरना पूरे साल रहेंगे परेशान

यह भी पढ़ें- New Year 2026: अगले साल इन 5 राशियों की शनिदेव लेंगे परीक्षा, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138