search

दिल्ली में बनेगा राजस्थान सांस्कृतिक केंद्र, कला-संस्कृति से रूबरू होंगे पर्यटक

cy520520 2025-12-29 04:26:38 views 1189
  




दिल्ली में राजस्थान कला-संस्कृति से रूबरू होंगे पर्यटक (सांकेतिक फोटो)



जागरण संवाददाता, जयपुर : राजस्थान की कला, संस्कृति, स्थापत्य शैली और प्राचीन धरोहर से देश-दुनिया के लोगों को रूबरू करवाने के लिए दिल्ली में सांस्कृतिक केंद्र बनाया जा रहा है। दिल्ली में बनने वाला राजस्थान सांस्कृतिक केंद्र देश-विदेश के पर्यटकों को प्रदेश में आकर्षित करने का प्रमुख माध्यम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का मानना है कि प्रदेश की विरासत को राजधानी में प्रदर्शित करने से हमें काफी लाभ होगा। दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की तर्ज पर बन रहे राजस्थान सांस्कृतिक केंद्र में प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों, धरोहरों एवं ऐतिहासिक इमारतों के चित्र प्रदर्शित करने के साथ ही इनके बारे में संक्षिप्त विवरण भी दर्शाया जाएगा।

दिल्ली में स्थित राज्य सरकार की संपति बीकानेर हाउस में राजस्थान सांस्कृतिक केंद्र तैयार किया जाएगा। सांस्कृतिक केंद्र में सात सौ लोगों के बैठने की क्षमता वाला सभागार, सम्मेलन कक्ष, ई-लाइब्रेरी, जिम और एक हेरिटेज गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। सांस्कृति केंद्र की डिजाइन जोधपुर की प्रसिद्ध मंडोर की छतरियां, जयपुर के सिटी पैलेस और हवा महल की शैली से करने का फैसला किया गया है।

साथ ही राजस्थान की परंपरागत पेंटिंग, भित्ति चित्रकला एवं अन्य लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए दिल्ली एवं प्रदेश के विभिन्न बड़े शहरों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156436