search

उन्नाव दुष्कर्म मामले में कुलदीप सेंगर की सजा निलंबन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, CBI ने दी है चुनौती

Chikheang 2025-12-29 04:56:19 views 510
  

कुलदीप सेंगर की सजा निलंबन के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई।



पीटीआई, नई दिल्ली। उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा से निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन कारावास की सजा को निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस आगस्टीन जार्ज मसीह की अवकाश पीठ इस मामले की सुनवाई कर सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हाई कोर्ट ने सेंगर की सजा यह कहते हुए निलंबित कर दी थी कि उन्होंने पहले ही सात साल पांच महीने जेल में बिता लिए हैं। सीबीआई ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इसके अलावा अधिवक्ता अंजले पटेल और पूजा शिल्पकार द्वारा दायर एक अन्य याचिका पर भी सुनवाई होगी, जिसमें हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है।

फिलहाल कुलदीप सेंगर जेल में ही रहेगा, क्योंकि दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के एक अन्य मामले में उसे 10 साल की सजा सुनाई गई है, जिसे वह अलग से काट रहा है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला इस मामले में महत्वपूर्ण होगा।

यह भी पढ़ें- उन्नाव दुष्कर्म मामले में कुलदीप सेंगर को मिलेगी राहत या सुप्रीम कोर्ट कर देगा हाईकोर्ट का फैसला रद; सुनवाई कल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160373