search

गाजियाबाद में कुत्तों को लेकर हुआ विवाद छेड़खानी में बदला, दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज

cy520520 2025-12-29 06:25:46 views 1242
  

पुलिस जांच में जुटी। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में 24 दिसंबर की शाम कुत्तों को लेकर हुआ विवाद छेड़खानी की शिकायत में बदल गया है। दोनों पक्ष की महिलाओं ने छेड़खानी की शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक पक्ष की तरफ से युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 24 दिसंबर को वह अपनी कॉलाेनी में रहने वाली मित्र के साथ कुत्तों को खाना खिला रही थी। इसी बीच कई लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उनके कपड़े फाड़े और एक व्यक्ति ने छेड़खानी की। युवती की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद एवं 11-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक मुकदमा दूसरे पक्ष की महिला की तरफ से दर्ज किया गया है।

महिला ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि कुत्तों को खाना खिलाने वाली युवती के पिता ने उनके साथ छेड़खानी की और मारपीट की है। उनके ऊपर हमला किया गया है। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156184