search

फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में छाया मौसम का सबसे घना कोहरा, वाहन चालक हुए परेशानी; फसलें सुरक्षित

LHC0088 2025-12-29 14:26:40 views 1245
  

कोहरे की मोटी चादर से लिपटा फरीदाबाद। जागरण  



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे अधिक कोहरा ग्रामीण क्षेत्र में छाया हुआ है। पेड़ों से पानी टपक रहा है भूमि पूरी तरह से गीली हो गई है। कोहरा की फुहार उड़ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र की सड़क छोटी होने के कारण आवागमन में भी परेशानी हो रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जंगल में वाहनों का खेतों और खाई में उतरने का खतरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग और मार्केटिंग बोर्ड ने सड़कों की पटरियों को भी दुरुस्त नहीं किया है। चालक वाहनों को धीमी गति से और लाइट जला कर चल रहे हैं। कोहरा से रबी की किसी भी फसल में अभी कोई नुकसान नहीं है।
किसानों को सता रही चिंता

पिछले कई दिन से धूप निकलने के कारण सर्दी काफी कम हो गई थी। किसानों को चिंता सता रही थी यदि इसी तरह से धूप निकलती रही तो फसल को नुकसान हो सकता है। सोमवार को मौसम ने फिर करवट ली है और कोहरा देखकर फिर से किसान खुश हैं क्योंकि ठंड और बढ़ाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में किसान ने की आत्महत्या, पार्षद समेत पांच पर केस दर्ज
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158648