search

यूपी की महिलाओं को योगी सरकार ने दी खुशखबरी, एक साल में तैयार होंगी एक करोड़ ‘लखपति दीदी’

deltin33 2025-12-29 15:26:56 views 972
  



कृषि और गैर कृषि आजीविका समूह से जोड़ने की तैयारी
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकार तीन करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगी। इसके तहत एक वर्ष में एक करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ के रूप में तैयार करने की कार्ययोजना पर काम शुरू हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लक्ष्य है कि महिलाएं केवल लाभार्थी न रहें, बल्कि आर्थिक प्रगति की भागीदार बनें। इसी के तहत कृषि और गैर-कृषि आधारित आजीविका माडल से ग्रामीण महिलाओं को स्थायी आय के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।  

सरकार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने जा रही है। प्रशिक्षित टीमें घर-घर संपर्क कर महिलाओं को आजीविका से जोड़ेंगी।

महिलाओं को कृषि, पशुपालन, डेयरी, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण, सूक्ष्म उद्योग और सेवा क्षेत्र में प्रशिक्षण के साथ ही तत्काल पूंजी सहायता और मार्केट सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना को मिशन मोड में लागू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। जिससे महिलाएं न केवल स्वरोजगार अपनाएं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने वाली बनें। इसके लिए प्रशिक्षण, तकनीक, बाजार और वित्त चारों स्तरों व्यवस्था की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470069