search

कड़ी सुरक्षा के बीच जमशेदपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 45 गाड़ियों के काफिले के साथ रवाना

cy520520 2025-12-29 17:27:57 views 590
  

करनडीह स्थित जाहेर गाड़ में पूजा-अर्चना करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

  

सोनारी एयरपोर्ट पर पुष्‍प गुच्‍छ देकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते उपायुक्‍त कर्ण सत्‍यार्थी।   

करनडीह स्थित जाहेर गाड़ में पूजा-अर्चना करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर । देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिला के दौरे पर जमशेदपुर पहुंचीं। वे सेना के विशेष विमान से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिला प्रशासन की ओर से उनका औपचारिक स्वागत किया।    राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सोनारी एयरपोर्ट रोड पर राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले ही आम राहगीरों की आवाजाही रोक दी गई थी।    राष्ट्रपति का काफिला लगभग 45 गाड़ियों का था, जो सोनारी एयरपोर्ट से रवाना हुआ। प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति के एयरपोर्ट के पिछले गेट से निकलने की संभावना थी, हालांकि मुख्य गेट और आसपास की सड़कों पर भी लोगों को खड़े होने की अनुमति नहीं दी गई।    ड्यूटी पर जाने वाले कई लोगों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करनडीह स्थित जाहेर गाड़ में पूजा-अर्चना कीं। उनके दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रशासन सतर्क नजर आया।    इस दौरान वाहनों के काफिले के साथ मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्‍यपाल संतोष गंगवार भी थे। उन्‍होंने भी जाहेरगाड़ में पूजा अर्चना की।    

करनडीह स्थित जाहेर गाड़ में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156483