search

झगड़े से तंग आकर महिला ने ससुराल वालों से दहेज वापस मांगा, गुस्साए पति ने बहन संग मिलकर कर दी हत्या

LHC0088 2025-12-29 17:28:03 views 1000
  

पालघर में स्त्रीधन मांगने पर महिला की हत्या



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक 35 साल की महिला की कथित तौर पर उसके पति और ननद ने हत्या कर दी, क्योंकि वह ससुराल वालों से मिले तोहफे वापस मांग रही थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़िता, कल्पना सोनी ने 2015 में महेश सोनी से शादी की थी। वह विरार में अपने पति और ससुराल वालों के साथ रहती थी। सीनियर पुलिस अधिकारी प्रकाश कावले ने बताया कि ससुराल वाले कथित तौर पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करते थे।
पालघर में स्त्रीधन मांगने पर महिला की हत्या

शनिवार को एक झगड़े के दौरान, उसने कहा कि वह घर छोड़कर चली जाएगी। इसी के साथ महिला ने अपना \“स्त्रीधन\“ (शादी में माता-पिता या ससुराल वालों से मिलने वाली चल या अचल संपत्ति) वापस मांगा।

कावले ने बताया कि उसकी मांग से गुस्सा होकर उसके पति (महेश, 38 साल) और उसकी बहन दीपाली ने मिलकर कथित तौर पर कल्पना पर एक धारदार हथियार से हमला कर दिया।
गंभीर पिटाई से हुई महिला की मौत की पुष्टि

इसके बाद पड़ोसियों ने कल्पना को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि कल्पना की मौत वॉशरूम में गिरने से हुई। हालांकि, डॉक्टरों ने पुष्टि की कि मौत गंभीर पिटाई की वजह से हुई थी।

बता दें इस कपल की एक 7 साल की बेटी है, जो घटना के समय घर पर नहीं थी। महेश और दीपाली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्हें 2 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158672