search

सरकार दे रही किसानों को मुफ्त उड़द मूंग बीज: 20 जनवरी तक करें बुकिंग, दलहनी फसलों की करें बुवाई

Chikheang 2025-12-29 19:27:32 views 799
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, अमरोहा। सरकार किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सहफसली खेती को बढ़ावा दे रही है। किसान गन्ना के साथ दलहनी फसल उड़द व मूंग की बोआई भी कर सकते हैं। सरकार उनको मुफ्त बीज उपलब्ध कराएगी। इसके लिए पोर्टल पर बुकिंग का कार्य शुरू हो गया है। आगामी 20 जनवरी तक किसान उड़द व मूंग की निश्शुल्क किट के लिए बुकिंग करा सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
निश्शुल्क बीज को कृषि दर्शन-2 पोर्टल पर उड़द व मूंग के बीज की करें बुकिंग

जनपद में करीब 97 हजार हेक्टेयर जमीन पर गन्ने की खेती होती है। जिसकी वजह से जिले को गन्ना बेल्ट के नाम से भी पहचाना जाता है। किसानों के लिए यह परंपरागत खेती बन चुकी है। दलहन का रकबा करीब चार हजार हेक्टेयर है। यह भी हसनपुर व मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में अधिक है।
डीएओ बोले- 20 जनवरी तक ही खुला है पोर्टल, इस समय चल रहा बुकिंग कार्य

परंपरागत खेती से किसान उतना मुनाफा नहीं कमा पा रहे हैं जितना कि सहफसली से कमा रहे हैं। इसलिए सरकार भी उस पर जोर दे रही है। गन्ने के साथ सहफसली खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित कर रही है। आगामी मार्च-अप्रैल माह में गन्ना की बोआई का कार्य होगा। इसके लिए सरकार भी किसानों को दलहनी खेती के लिए मुफ्त बीज दे रही है।





किसान गन्ने के साथ सहफसली खेती के रूप में उड़द व मूंग की बोआई कर सकते हैं। निश्शुल्क बीज के लिए बुकिंग करानी होगी। इसके लिए पोर्टल खुला हुआ है। 20 जनवरी तक ही बुकिंग होगी और उसके बाद बीज किट वितरित की जाएगी। मनोज तोमर, जिला कृषि अधिकारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161592