search

महाराष्ट्र और पंजाब से आकर बनाया गिरोह, पंचकूला को बनाया अपराध का अड्डा, बुजुर्ग के कानों से बालियां छीनने पर तीन दबोचे

LHC0088 2025-12-29 20:27:04 views 780
  

पंचकूला में बुजुर्ग की बालियां छीनने पर धरे गए तीनों स्नैचर।



जागरण संवाददाता, पंचकूला। महाराष्ट्र और पंजाब से आए युवकों ने गिरोह बनाया और पंचकूला में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगे। लड़ाई-झगड़ा, चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया। नगर कीर्तन में शामिल होने आई बुजुर्ग की सोने की बालियां छीनना महंगा पड़ गया। दो घंटे में ही पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गिरफ्तार आरोपित गोविंदा और वीरू महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं। विक्रमजीत उर्फ बॉबी पंजाब के अमृतसर का निवासी है। तीनों चंडीगढ़ के मनीमाजरा में किराये के मकान में रह रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गोविंदा के खिलाफ पहले भी चोरी का मामला दर्ज है, जबकि विक्रमजीत के खिलाफ पूर्व में लड़ाई-झगड़े का केस दर्ज रह चुका है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से छीनी गई सोने की बालियां बरामद कर ली हैं। तीनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

डेराबस्सी निवासी बुजुर्ग पंचकूला के सेक्टर-4 में अपने भाई के घर आई हुई थीं। वह नगर कीर्तन देखने गई। इसी दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए तीन युवकों ने बुजुर्ग के कानों से सोने की बालियां झपट लीं और मौके से फरार हो गए।

बुजुर्ग ने सेक्टर-5 के थाने में शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के महज दो घंटे के भीतर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159133