search
 Forgot password?
 Register now
search

बिहार की इस सीट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में शुरू हुआ प्रेशर पॉलिटिक्स, टिकट की चाहत में जमकर भागमभागी

cy520520 2025-10-7 03:06:27 views 1263
  प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई फाइल फोटो। (जागरण)





राम प्रवेश सिंह, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज गई है। ऐसे में तारापुर विधानसभा में टिकट की चाहत वालों की भागदौड़ तेज हो गई है। तारापुर विधानसभा से सत्ता पक्ष और विपक्ष में प्रेशर पॉलिटिक्स भी तेज हो गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पक्ष और विपक्ष के कई नेता क्षेत्र भ्रमण कर अपने को 2025 का दावेदार बताकर जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं।

सत्ता पक्ष के वर्तमान में जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह है। विधायक नीतीश सरकार की उपलब्धियों से क्षेत्र की जनता को अवगत करा रहे हैं। वहीं, सरकार के विकास योजनाओं को लेकर लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।



सत्ता पक्ष में कई दावेदार टिकट की चाहत में पाने की दौड़ में अभी से ही शामिल होते दिखाई दे रहे हैं। इसमें इंजीनियर रोहित चौधरी और पुलिस अधिकारी राजेश कुशवाहा के अलावा और कई शामिल हैं।
ईं. रोहित भी पेश कर रहे दावेदारी

इंजीनियर रोहित के पिता शकुनी चौधरी तारापुर से छह बार विधानसभा चुनाव में अपनी परचम लहरा चुके हैं। जबकि इंजीनियर रोहित की मां दिवंगत पार्वती देवी एक बार विधायक रह चुकी है। इंजीनियर के पिता राजनीति के भीष्मपितामह कहे जाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री पद को सुशोभित कर चुके हैं।



ईं. रोहित के भाई सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री हैं। यह पिछली बार तारापुर विधानसभा उप चुनाव में लड़ने का मन बना चुके थे। इस बार वह चुनाव की तैयारी के लिए क्षेत्र का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद ले रहे हैं।

सीएम के करीबी रहे एक पुलिस अधिकारी राजेश कुशवाहा भी टिकट की चाहत में लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।
राजद को मिल सकती है यह सीट

उधर, इंडी गठबंधन की ओर से यह सीट राजद को मिलना तय है। 2021 के उप चुनाव में राजद ने इस सीट पर अरुण साह को मैदान में उतारा था, लेकिन कड़ी टक्कर के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार के चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से कई दावेदार अभी से ही सक्रिय हो गए हैं।



अरुण साह फिर से टिकट पाने के लिए लगातार क्षेत्र भ्रमण कर जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं। इधर, सूत्रों की मानें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव अपनी पुत्री दिव्या प्रकाश को टिकट दिलाने की जुगत में लगे हुए हैं।

राजद नेता जितेंद्र कुशवाहा भी अपनी दावेदारी के लिए क्षेत्र में लगातार घूम रहे हैं। पूर्व जिला पार्षद शैलेश कुमार उर्फ मंटू यादव भी टिकट की चाहत वालों में शामिल हैं। इसके अलावा सकलदेव बिंद भी क्षेत्र भ्रमण कर अपने आप को महागठबंधन का अभी से ही उम्मीदवार बता रहे हैं।



अब देखना है कि चुनाव में किनकी दावेदारी मजबूत होगी और कौन असली हकदार होंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: बिहार में किस विधानसभा सीट पर किस तारीख को मतदान? यहां देखिए पूरी लिस्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com