search

Odisha: कटक में धीरे-धीरे लौट रही शांति, कानून मंत्री ने की शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

deltin33 2025-10-7 03:06:33 views 1280
  कटक में धीरे-धीरे लौट रही शांति (फोटो जागरण)





जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। कटक में अब धीरे-धीरे शांति लौट रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा उपद्रव फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा है कि कटक में उपद्रव मचाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कानून मंत्री ने जनता से अपील की है कि वे कटक में शांति और सौहार्द बनाए रखें। कटक की स्थिति तनावपूर्ण माहौल से धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। कानून मंत्री ने कहा कि पुलिस ने उचित कदम उठाए हैं।



मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी कटक में शांति बहाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा, “ऐसी कोई घटना न होने दें जिससे ओडिशा या कटक की गरिमा पर आंच आए।

उन्होंने कहा कि सभी को शांति और व्यवस्था बनाए रखनी चाहिए। सरकार आरोपियों के खिलाफ सतर्क है और उन्हें सख्त सजा दी जाएगी।

उम्मीद है कि सभी अपने भावनाओं और चेतना को सकारात्मक दिशा में ले जाएंगे। कटक अपनी भाईचारे की भावना के लिए जाना जाता है और इसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।



यह भी पढ़ें- Odisha: कटक हिंसा के बाद एक्शन में पुलिस, 8 लोगों की हुई गिरफ्तारी; पुलिस आयुक्त बोले- नियंत्रण में हालात

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131