आधार-पैन लिंक की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2026 है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नया साल आने वाला है। 2026 आने में कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल की शुरुआत के साथ जनवरी महीने में कई अहम बदलाव होंगे जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे। क्रेडिट स्कोर से लेकर किसानों के फायदे तक, बैंकों से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों तक, जानिए 1 जनवरी से क्या बदलने वाला है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आधार-पैन लिंक डेडलाइन
सबसे अहम बदलाव जो 1 जनवरी से होने वाले हैं उसमे आधार-पैन लिंक की डेडलाइन है। अगर इस तारीख से पहले तक आपका आधार कार्ड आपके पैन खाते से लिंक नहीं होगा तो आपका पैन कार्ड निष्क्रय हो जाएगा। इसका असर आयकर रिटर्न, बैकिंग और सरकारी योजनाओं पर पड़ेगा।
UPI पेमेंट, SIM और मैसेज
नए साल की शुरुआत से ही UPI और डिजिटल पेमेंट नियम और अधिक सख्त होंगे। इसके साथ ही SIM खरीदने के समय वेरिफिकेशन प्रोसेस और सख्त होगा।
सोशल नेटवर्किंग नेटवर्क और मसेजिंग एप Whatsapp और Teligram पर जालसाजों को रोकने की कोशिश की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इसका मकसद रिकॉर्ड को साफ करना और गलत इस्तेमाल को कम करना है।
LPG और कमर्शियल गैस के दाम
LPG और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 1 जनवरी को रिवाइज की जाएंगी। जबकि एविएशन फ्यूल की कीमतें उसी दिन अपडेट की जाएंगी। इन बदलावों से आने वाले हफ्तों में घरेलू बजट और हवाई टिकट की कीमतों पर असर पड़ सकता है।
नया इनकम टैक्स फॉर्म
जनवरी में एक नया इनकम टैक्स फॉर्म आने की उम्मीद है। इसमें आपके बैंक ट्रांजैक्शन और खर्च का ब्यौरा होगा, जिससे रिटर्न फाइल करना आसान होगा, लेकिन गलतियों और चूक की गुंजाइश कम रहेगी।
मजदूरों और किसानों के लिए क्या बदलाव होंगे?
सरकारी कर्मचारियों के लिए, नया साल बेहतर सैलरी ला सकता है। 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी से लागू होने की उम्मीद है, क्योंकि 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगा।
इसके साथ ही महंगाई भत्ता भी बढ़ने वाला है, जिससे सैलरी बढ़ती कीमतों के साथ तालमेल बिठा पाएगी। कुछ राज्य रोज़ाना और पार्ट-टाइम काम करने वालों के लिए न्यूनतम मज़दूरी की भी समीक्षा कर रहे हैं।
किसानों के लिए क्या बदलेगा?
नए साल में किसानों को कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में, PM-किसान पेमेंट पाने के लिए अब एक यूनिक किसान ID की जरूरत होगी।
ID के बिना, किस्तें लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पाएंगी। फसल बीमा के नियम भी बढ़ रहे हैं, अब जंगली जानवरों से हुए नुकसान के लिए भी मुआवजा मिलेगा, बशर्ते नुकसान की रिपोर्ट 72 घंटे के अंदर की जाए।
और सख्त होंगे सोशल मीडिया के नियम
1 जनवरी से सोशल मीडिया के नियम भी सख्त हो सकते हैं। केंद्र सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए लिमिट पर चर्चा कर रही है।
CNG-PNG के दाम
नये साल के साथ CNG और PNG के भी दामों में बदलाव देखने को मिलेगा।
महंगी होंगी कारें
1 जनवरी से गाड़ियां महंगी होंगी। Nissan, MG, Renault जैसी गाड़ियों की कीमत में 3 प्रतिशत तक की वृद्धि की जा सकती है।
 |