search

नोबल चीनी मिल में गुंडागर्दी: घंटों इंतजार के बाद किसान का गन्ना किया रिजेक्ट, फिर लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

cy520520 2025-12-30 05:56:21 views 796
  

क‍िसान को लाठ‍ियों से पीटते मि‍ल कर्मी



संवाद सूत्र, जागरण, बरखेड़ा। नोबल शुगर मिल में गन्ना बिक्री करने के लिए पहुंचे किसान की ट्रैक्टर ट्राली को कई घंटे तक लाइन में लगाए जाने के बाद रिजेक्ट बताकर मना कर दिया। मामला शनिवार रात करीब 11 बजे का है। गन्ना किसान प्रदीप उनके दो साथियों ने इसका विरोध किया तो चीनी मिल के गार्डाें ने उनको लाठी-डंडो व बूटों से जमकर पीटा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बचने के लिए भागे किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसके बाद चीनी मिल के अंदर बंधक बना लिया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मामले में पुलिस ने दो किसानों और दो गार्डाें का शांति भंग में चालान कर दिया। क्षेत्र के गांव मसीत निवासी किसान प्रदीप कुमार की गन्ना की पैदावार करते हैं।

नोबल शुगर मिल में शनिवार को वह अपना गन्ना बिक्री करने के लिए पहुंचे थे। ट्रैक्टर ट्राली को कई घंटे तक लाइन में लगने के बाद जब उनका गन्ना तोलने का समय आया तब रात के करीब 11 बज गए थे। चीनी मिल गेट पर वैरायटी चेकर ने गन्ना को रिजेक्ट बताकर ट्राली वापस ले जाने को कहा, जिसका किसान व उसके साथ आए दो साथियों ने विरोध किया।

इससे बात बिगड़ गई और बहस होने लगी। मौके पर सभी गार्ड एकत्र होकर किसान व उसके साथियों को लात घूसों व डंडों से पीटने लगे। पीटे जाने से घबराए किसान बचने के लिए भागे तो उनको पकड़कर मिल के अंदर खींच ले गये। इसके बाद मिल प्रशासन ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया।

पुलिस ने मामले की जांच कर पुनोबल शुगर मिल के दो गार्ड वेदप्रकाश और लोकेश के साथ ही दो किसान मुकेश व दुर्वेश निवासी मसीत का शांति भंग में चालान कर दिया। इस बारे में थाना प्रभारी प्रमें कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमे दोनों पक्ष का शांति भंग में चालान कर दिया गया।

वहीं, नोबेल शुगर फैक्ट्री के केन मैनेजर शिव तीरथ उपाध्याय का कहना है कि किसान की ट्राली में मिक्स वैरायटी का गन्ना था तो फैक्ट्री के गार्ड ने लेने से मना किया। गन्ना किसान प्रदीप और उसके दो अन्य साथी शराब के नशे में थे तो वे हाथापाई को आमादा हो गए। लड़ाई फैक्ट्री गेट के बाहर की है। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया है। फैक्ट्री प्रबंधन भी घटना की जांच कर रहा है।

  

यह भी पढ़ें- पीलीभीत बनेगा देश का दूसरा बड़ा बासमती हब: अब विदेशों में महकेगी रुहेलखंड के चावल की खुशबू
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156708