search

झारखंड में 1,927 कैंडिडेट को मिलेगी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सौंपेंगे अपॉइंटमेंट लेटर

LHC0088 2025-12-30 12:26:26 views 864
  

नियुक्ति पत्र देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) में सफल अभ्यर्थियों को के माध्यम से अनुशंसित 1,927 अभ्यर्थियों को आज, 30 दिसंबर को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित इस कार्यक्रम में सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने सभी संबंधित विभागों को इसकी जानकारी देते हुए इसे लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। कार्मिक विभाग की ओर से अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच हो चुकी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राज्य सरकार ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के लिए वित्त सचिव प्रशांत कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया है, जबकि रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को कार्यक्रम की सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

यह नियुक्ति छह विभागों के लिए होगी। बता दें कि आयोग ने हाल ही में इस प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इसमें 1,932 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे।
इन पदों के लिए दिया जाएगा नियुक्ति पत्र

    पद विभाग पदों की संख्या
   
   
   सहायक प्रशाखा पदाधिकारी
   कार्मिक विभाग
   847
   
   
   कनीय सचिवालय सहायक
   कार्मिक विभाग
   288
   
   
   प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी
   खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले
   249
   
   
   प्रखंड कल्याण पदाधिकारी
   कल्याण विभाग
   191
   
   
   अंचल निरीक्षक सह कानूनगो
   राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार
   178
   
   
   श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी
   श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग
   170
   
   
   प्लानिंग असिस्टेंट
   योजना एवं विकास विभाग
   04
   
   
   कुल
     
   1927
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142078

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com