search

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 1 जनवरी से बदल जाएगा SER की 24 ट्रेनों का टाइमटेबल, यात्रा से पहले जानें नया शेड्यूल

LHC0088 5 hour(s) ago views 583
  

वंदे भारत ट्रेन का टाइमिंग भी बदलेगा। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। रेलवे का नया टाइम टेबल 1 जनवरी 2026 से लागू होने जा रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने 1 जनवरी 2026 से चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने एवं खुलने वाली 24 एक्सप्रेस, वंदे भारत और मेमू ट्रेनों की समय-सारिणी में संशोधन कर चलाने की घोषणा कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस बदलाव के तहत हावड़ा, शालिमार, टाटानगर और राउरकेला से प्रस्थान करने वाली और यहां समाप्त होने वाली 24 ट्रेनों के समय में 5 से 15 मिनट से लेकर आधे घंटे तक का अंतर आया है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधित नई समय-सारिणी परिचालन सुगमता और तकनीकी कारणों से लागू की जा रही है।

यात्री नई समय-सारिणी की विस्तृत जानकारी रेलवे के पूछताछ नंबर 139, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। 1 जनवरी के बाद यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने टिकट पर अंकित समय के बजाय अपडेटेड शेड्यूल के अनुसार ही स्टेशन पहुंचें।
1 जनवरी 2026 से नए टाइम टेबल के अनुसार चलेगी ये ट्रेनें

ट्रेन नंबर 12152 हावड़ा लोकमान्य तिलक समरसत्ता एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से शाम 07:35 बजे की जगह शाम 07:25 बजे रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 22830 शालीमार भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस शालीमार स्टेशन से शाम 07:55 बजे की जगह शाम 07:50 बजे रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 20972 शालीमार उदयपुर एक्सप्रेस शालीमार स्टेशन से शाम 07:55 बजे की जगह शाम 07:50 बजे रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 12102 हावड़ा लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से रात 08:20 बजे की जगह रात 08:15 बजे रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 12906 हावड़ा पोरबंदर ओखा एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से रात 08:20 बजे की जगह रात 08:15 बजे रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 22906 शालिमार - ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस शालीमार स्टेशन से रात 08:20 बजे की जगह रात 08:15 बजे रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा - मुंबई सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से सुबह 05:45 बजे की जगह सुबह 05:35 बजे रवाना हाेगी।

ट्रेन नंबर 12813 हावड़ा टाटानगर स्टील एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से शाम 05:20 बजे की जगह शाम 05:10 बजे रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 18011 हावड़ा आद्रा चक्रधरपुर एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से रात 11:35 बजे की जगह रात 11:30 बजे रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 18050 बदामपहाड़ - शालिमार साप्ताहिक एक्सप्रेस शालिमार स्टेशन से सुबह 06:00 बजे की जगह सुबह 06:15 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 12129 पूणे हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन सुबह 05:10 बजे की जगह 05:25 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 18012 चक्रधरपुर - आद्रा - हावड़ा एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन सुबह 05:25 बजे की जगह 05:35 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 20894 पटना - टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन रात 09:30 बजे की जगह 09:40 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 18185 टाटानगर - गोड्डा एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन से दोपहर 02:00 बजे की जगह दोपहर 01:55 बजे रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 20891 टाटानगर - ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन से दोपहर 02:30 बजे की जगह दोपहर 02:20 बजे रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 20892 ब्रह्मपुर - टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन दोपहर 02:40 बजे की जगह 02:50 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 18117 राउरकेला - गुणुपूर राज्य रानी एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन से रात 09:25 बजे की जगह रात 09:20 बजे रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 18125 राउरकेला - पुरी एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन से सुबह 08:00 बजे की जगह सुबह 07:50 बजे रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 18105 राउरकेला - जयनगर एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन से शाम 04:45 बजे की जगह शाम 04:35 बजे रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 18118 गुणुपूर - राउरकेला राज्य रानी एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन सुबह 08:15 बजे की जगह सुबह 08:30 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 68030 झारसुगुड़ा - राउरकेला मेमू राउरकेला स्टेशन सुबह 11:25 बजे की जगह सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 68026 राउरकेला चक्रधरपुर सारंडा मेमू राउरकेला स्टेशन से शाम 04:20 बजे की जगह शाम 04:00 बजे रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 58027 खड़गपुर - राउरकेला पैसेंजर राउरकेला स्टेशन शाम 07:10 बजे की जगह शाम 07:40 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 18116 चक्रधरपुर - गोमो मेमू एक्सप्रेस गोमो स्टेशन दोपहर 01:20 बजे की जगह दोपहर 01:30 बजे पहुंचेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142387

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com