search

Ration Card के अलग-अलग रंग बताते कई जरूरी बातें, बहुत कम लोगों को है पता

Chikheang 2025-12-30 13:56:44 views 487
  



नई दिल्ली। राशन कार्ड (Ration Card) सिर्फ एक कार्ड नहीं है। बल्कि आम आदमी की जरूरत है। नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत केंद्र सरकार जरूरतमंद लोगों को मुफ्त या कम कीमत पर राशन प्रदान करती है। इसके लिए राशन कार्ड का होना जरूरी है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राशन कार्ड के बिना कोई भी मुफ्त राशन का फायदा नहीं ले सकता। राशन कार्ड को हमने अक्सर अलग-अलग रंग में देखा है। राशन कार्ड के ये रंग इनके बारे में कई जरूरी डिटेल बताते हैं।  
कितने रंग के होते है राशन कार्ड

भारत सरकार द्वारा मुख्य रूप से चार अलग-अलग रंग के राशन कार्ड दिए जाते हैं। राशन कार्ड को हम पहचान पत्र की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। राशन कार्ड का रंग हमें इससे जुड़े कई फायदों के बारे में बताता है।
गुलाबी या लाल राशन कार्ड (Pink or Red Ration Card)

गुलाबी या लाल राशन कार्ड ज्यादातर गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले परिवारों को दिया जाता है। इस राशन कार्ड के तहत व्यक्ति सामान्य मूल्य पर राशन ले सकता है। इसके अलावा इस राशन कार्ड के जरिए सब्सिडी भी मिलती है। इस राशन कार्ड के तहत उज्जवला और आवास योजना का लाभ उठाया जा सकता है।
पीला राशन कार्ड (Yellow Ration Card)

इस राशन कार्ड को गरीबी रेखा से नीचे आने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। इसके तहत व्यक्ति गेंहू, चावल, दाल, चीनी और मिट्टी तेल सामान्य दर से कम दामों पर ले सकता है। वहीं किसी भी योजना में इस राशन कार्ड को प्राथमिकता दी जाती है।
सफेद राशन कार्ड (White Ration Card)

सफेद राशन कार्ड उन्हें दिया जाता है, जो आर्थिक रूप से सक्षम है। ये वे लोग होते है, जो अनाज के लिए सरकारी योजनाओं पर निर्भर नहीं है। इस कार्ड का इस्तेमाल सामान्य तौर पर एड्रेस या पहचान पत्र के लिए किया जाता है। वहीं कार्ड के जरिए कुछ सरकारी स्कीम का फायदा उठाया जा सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161128