प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, देवरिया। लार बाईपास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसको देखते हुए 10 जनवरी 2026 तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यह जानकारी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड अनिल जाटव ने दी।
उन्होंने कहा कि 20 नवंबर 2024 को जारी शासनादेश के तहत सलेमपुर-लार व लार बाईपास का सुदृढ़ीकरण कार्य की स्वीकृति मिली है।
जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस क्रम में चैनेज 7.300 से 9.300 किलोमीटर (लार बाईपास) को ध्वस्त कर ऊंचा किया जाना है।
निर्माण कार्य को सुरक्षित व सुचारू रूप से पूरा करने के लिए इस अवधि में मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में रामजानकी मार्ग, लार टाउन मार्ग व बलिदानी कैप्टन आयुष्मान सिंह मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें |