search

नीला ड्रम, मेघालय हनीमून और ब्लैक विडो... 2025 की 5 खौफनाक वारदातें सुन कांप जाएगी रूह

cy520520 2025-12-30 15:27:07 views 1204
  

2025 के 5 बड़े अपराध। फोटो - जेएनएन



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ खट्टी...कुछ मीठी यादों के साथ साल 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। नए साल का सभी को बेसब्री से इंतजार है। हर बार की तरह इस बार भी अगले साल के मंगलमय होने की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। मगर, 2025 की कई घटनाएं हमेशा लोगों के जहन में जिंदा रहने वाली हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हम बात कर रहे हैं इस साल की सबसे बड़ी क्राइम स्टोरीज के बारे में, जिनकी कहानी ने लोगों की रूह कंपा दी थी। मेरठ के नीले ड्रम से लेकर मेघालय में हनीमून मर्डर तक, देश-दुनिया में कई ऐसी खौफनाक वारदातें पूरे साल चर्चा में रही हैं।

  
मेरठ की मर्डर मिस्ट्री

मार्च 2025 में मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए विदेश से भारत आए सौरभ को उसकी पत्नी ने ही मौत के घाट उतार दिया और घटना के 18 दिन बाद सौरभ का शव नीले ड्रम में मिला।

सौरभ राजपूत ने 2016 में मुस्कान रस्तोगी से शादी की थी। मुस्कान और अपनी बेटी को अच्छी लाइफस्टाइल देने के लिए सौरभ मर्चेंट नेवी का हिस्सा बन गया। घर से दूर रहने के दौरान मुस्कान को साहिल से प्यार हुआ। फरवरी में अपनी बेटी का छठां जन्मदिन मनाने के लिए घर आए सौरभ को मुस्कान और साहिल ने मार डाला।

4 मार्च को मुस्कान ने सौरभ के खाने में नींद की दवा मिला दी, जिसके बाद साहिल ने उसे चाकू से गोद डाला। सौरभ के शरीर के टुकड़े किए और नीले ड्रम में सीमेंट के घोल के साथ सौरभ के शव को भी भर दिया। इसके बाद दोनों सौरभ का फोन लेकर मनाली गए और मु्स्कान ने सौरभ के फोन से तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

मगर, सौरभ की 6 साल की बटी ने पड़ोसियों को पिता की मौत का सच बता दिया। कानून का शिकंजा कसने के बाद मुस्कान और साहिल ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया।

  
मेघालय हनीमून स्टोरी

अप्रैल 2025 में शादी के 12 दिन बाद इंदौर के 30 वर्षीय राजा रघुवंशी ने अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय के लिए उड़ान भरी। सोनम के साथ सात जन्म बिताने का सपना देखने वाले राजा को उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर मरवा डाला।

राजा से शादी के पहले ही सोनम और राज रिलेशनशिप में थे। हनीमून के दौरान शिलांग से सोहरा जाते समय 3 बार राजा को मारने की कोशिश हुई, लेकिन प्लान फेल हो गया। 23 मई को राज के तीन दोस्तों ने राजा को मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को गहरी खाई में फेंक दिया। इस मर्डर के बाद सोनम भी लापता हो गई।

कई दिनों की शिनाख्त के बाद 2 मई को राजा का शव बरामद हुआ और सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली। पुलिस की तहकीकात में सोनम और राज की पोल खुली, जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया।
ईरान की \“ब्लैक विडो\“

56 साल की कुलथुम अकबरी ने 22 साल तक बुजुर्गों को अपना निशाना बनाया। वो अकेले रहने वाले पुरुषों से शादी करती और फिर उनकी हत्या कर देती थी। कुलथुम ने 11-15 लोगों को अपना शिकार बनाया था। इनमें से ज्यादातर लोगों की हत्या प्राकृतिक कारणों, वृद्धावस्था, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के कारण होती, जिससे किसी को कुलथम पर शक नहीं हुआ।

यह सिलसिला 22 सालों से चल रहा था। हालांकि, 82 वर्षीय गुलामरेजा बाबाई की मौत के बाद उसके बेटे को कुलथुम पर शक हो गया। उसके दोस्त के पिता ने भी कुलथुम से शादी की थी। कुलथुम ने उन्हें भी जहर देने की कोशिश की, लेकिन वो बच गए। ईरानी मीडिया ने कुलथुम को \“ब्लैक विडो\“ का नाम दिया।

  
पेरिस म्यूजियम में डकैती

मर्डर मिस्ट्री से परे फ्रांस की राजधानी पैरिस में दिनदहाड़े एक डकैती ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। अक्तूबर 2025 में 4 नकाबपोश लोग खिड़की काटकर अपोलो गैलरी में घुस गए और उन्होंने 102 मिलियन डॉलर 8 बेशकीमती चीजें चुरा लीं। इनमें महारानी यूजेनी का हीरों का हार भी शामिल था। इस घटना के 1 महीने बाद पुलिस ने चोरों को धर दबोचा, लेकिन म्यूजियम से चोरी हुए गहने अभी भी लापता हैं।

  
पानीपत की \“कातिल\“ पूनम

हरियाणा के पानीपत में एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंची 6 साल की विधि अचानक लापता हो गई और कुछ देर बाद उसका शव पानी के टब में तैरता मिला। विधि की कातिल कोई और नहीं बल्कि उसकी खुद की चाची पूनम थी।

पुलिस की पूछताछ में पूनम ने बताया कि वो नहीं चाहती थी घर में कोई उससे ज्यादा खूबसूरत दिखे। विधि से पहले भी पूनम ने 3 भतीजियों और अपने खुद के बेटे को मौत के घाट उतार दिया था।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2025: जम्मू-कश्मीर में 2025 बना 35 साल का सबसे शांत साल, लेकिन पहलगाम नरसंहार ने दिया सबसे गहरा जख्म

यह भी पढ़ें- पर्यटन के मानचित्र पर चमका उत्तर प्रदेश, 137 करोड़ पर्यटकों के साथ बना देश का सिरमौर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156828