search

झारखंड और मध्यप्रदेश के बीच कनेक्टिविटी होगी मजबूत, धनबाद से भोपाल के बीच चलेगी नई ट्रेन

deltin33 2025-12-30 16:57:32 views 302
  

झारखंड और मध्यप्रदेश के बीच कनेक्टिविटी होगी मजबूत। फाइल फोटो  



डिजिटल डेस्क, धनबाद। झारखंड को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाली एक नई ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। रेल मंत्रालय द्वारा इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस फैसले से दोनों राज्यों के हजारों यात्रियों को फायदा होने वाला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रेल मंत्रालय ने धनबाद से भोपाल के बीच एक नई ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है। इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड और मध्यप्रदेश के बीच रेल संपर्क और अधिक मजबूत होगा। इसके अलावा भोपाल से चोपन के बीच एक ट्रेन को मंजूरी मिली है।
सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा ट्रेन का संचालन

पहली ट्रेन 11631/11632 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस होगी। यह ट्रेन भोपाल से धनबाद के बीच चलेगी और सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी। भोपाल से यह ट्रेन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि धनबाद से रविवार, बुधवार और शनिवार को भोपाल के लिए रवाना होगी।

भोपाल से यह ट्रेन सुबह 7 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में धनबाद से रात 8:30 बजे चलकर अगली रात 8:55 बजे भोपाल पहुंचेगी।
इस ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज

विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, ब्योहारी, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, नगरठंतरी, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, रांची रोड, बोकारो थर्मल व चंद्रपुरा होंगे। रेलवे के अनुसार इस ट्रेन का रखरखाव भोपाल में किया जाएगा। ट्रेन जल्द ही यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की जाएंगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1310K

Threads

0

Posts

4110K

Credits

administrator

Credits
413122

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com