search

AIBE 20 Result 2025: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

deltin33 2025-12-30 17:27:23 views 501
  

AIBE 20 Result 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की और से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में शामिल हुए उम्मीदवारों को (AIBE 20) परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। अब वे जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। बीसीआई की ओर से परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को किया गया था। रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
AIBE 20 Result 2025: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

बीसीआई की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  allindiabarexamination.com पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नबंर पासवर्ड और को दर्ज करना होगा।  
  • लॉगिन डिटेल्स को भरने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन हुई थी परीक्षा

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 30 नवंबर, 2025 को किया गया था। इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से संबंधित नई अपडेट के लिए समय-समय पर बीसीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें। इसके साथ ही रिजल्ट जारी होने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नबंर, परीक्षा का नाम आदि जानकारी की जांच अच्छे से कर लें।  

यह भी पढ़ें: RSSB REET Mains Exam Date 2025: आरईईटी मेंस परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470611