search

नए साल पर ये गलती कर दी तो हवालात में कटेगी पूरी रात, SSP ने आदेश कर दिया जारी

Chikheang 2025-12-30 18:27:52 views 926
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। नए साल को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का एक्शन प्लान जारी कर दिया। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की ब्रेदएनालाइजर से चेकिंग की जाएगी। इसलिए यदि आप पार्टी में जा रहे हैं, तब कार का चालक साथ लेकर चले। वरना एल्कोहल की पुष्टि होने पर रात हवालात में कटेगी। बुधवार से लेकर गुरुवार तक पुलिस की ड्यूटी फिक्स करते हुए एसएसपी डा. विपिन ताडा ने यह आदेश दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सादी वर्दी में महिला पुलिस और एलआइयू की टीम भी सार्वजनिक स्थानों पर तैनात कर दी गई, जो गोपनीय तरीके से जानकारी जुटा रही है। माल और रेस्टाेरेंट तथा होटलों में आयोजित कार्यक्रमों में भी पुलिस की निगरानी रहेगी। मानक पुरे नहीं करने वाले होटलों में कार्यक्रम नहीं होने दिए जाएंगे।

बाहर से म्यूजिक सिस्टम बुलाने वाले रेस्टोरेंट व बाइक स्टंट करने वालों पर विशेष नजर रहेगी। नए साल की पार्टी में कौनसी शराब परोसी जा रही है। इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। होटल या रेस्टोरेंट स्वामी कार्यक्रम स्थल पर निजी सुरक्षा गार्ड, फायर फाइटर, सीसीटीवी कैमरा जैसे सुरक्षा जरूरी रखे। रात दस बजे के बाद कहीं भी डीजे या लाउडस्पीकर नहीं बजा सकेंगे। शिकायत आने पर कार्यक्रम संयोजक पर कार्रवाई की जाएगी।

ये है नये साल की सुरक्षा का खाका

  • 14 सेक्टर, नौ जोन में बांटा शहर।
  • 03 कंपनी पीएसी और आरएएफ लगाई गई।
  • 52 दारोगा, 500 हेडकांस्टेबल  
  • 1000 कांस्टेबल भी लगाए गए
  • 320 महिला कांस्टेबल
  • 14 थाना प्रभारी और नौ सीओ


25 प्वाइंट पर रहेगी पुलिस :

शहर में 25 प्वाइंट बेगमपुल, आबूलेन, तेजगढ़ी, एल ब्लाक तिराहा, बुढ़ाना गेट आदि पर बैरियर लगाकर रात 10 बजे से चेकिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही हाईवे और गंगानगर, सदर, लालकुर्ती, सिविल लाइंस, मेडिकल और नौचंदी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच ब्रेदएनालाइजर से की जाएगी।

नए साल का जश्न मनाएं, कानून व्यवस्था प्रभावित न करें :

एसएसपी डा. विपिन ताडा ने कहा कि नये साल का जश्न मनाएं। सभी की सुरक्षा के लिए पुलिस बल लगा हुआ है। कानून व्यवस्था प्रभावित करने और शराब पीकर गाडी चलाने वाले को रात हवालात में रात गुजरानी पड़ेगी। किसी को भी कोई परेशानी हो रही हो। यूपी-112 पर काल कर शिकायत दर्ज कराएं। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचेगी। सभी पीआरवी को भी मुस्तैद कर दिया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161256