search

एक जनवरी से पूर्वोत्तर रेलवे ने 24 ट्रेनों के समय सार‍िणी में क‍िया बदलाव, नोट कर लें परि‍वर्त‍ित समय, नहीं तो छूट जाएगी ट्रेन

Chikheang 2025-12-30 22:27:47 views 348
  

यात्रियों से अनुरोध क‍िया गया है कि वे यात्रा से पहले नई समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि कोई असुविधा न हो।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे ने 01 जनवरी, 2026 से लागू होने वाली नई समय-सारणी के तहत 24 गाड़ियों के आगमन और प्रस्थान समय में परिवर्तन की घोषणा की है। यह बदलाव विभिन्न स्टेशनों पर प्रभावी होगा, जिससे यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में सुविधा होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे नई समय-सारणी की जानकारी प्राप्त करें और अपनी यात्रा की तैयारी उसी के अनुसार करें, अन्‍यथा ट्रेन छूट भी सकती है। यह कदम यात्रियों की सुविधा और समय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

1 जनवरी, 2026 से गाड़ियों आगमन/प्रस्थान समय में परिवर्तन

1. 15125 बनारस-पटना एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 06.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.15 बजे प्रस्थान करेगी।

2. 20933 उधना-दानापुर एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 04.55 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 04.45 बजे छूटेगी।

3. 14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 07.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 07.03 बजे छूटेगी।

4. 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी पर निर्धारित समय 10.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.00 बजे पहुंचेगी।

5. 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी पर निर्धारित समय 10.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.00 बजे पहुंचेगी।

6. 19305 डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस वाराणसी जं. से निर्धारित समय 11.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.25 बजे छूटेगी।

7. 18612 बनारस-राँची एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 15.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.50 बजे छूटेगी।

8. 18524 बनारस-विशाखापट्नम एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 15.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.50 बजे प्रस्थान करेगी।

9. 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस वाराणसी जं. से निर्धारित समय 23.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 23.35 बजे छूटेगी।

10. 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. बनारस से निर्धारित समय 06.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.25 बजे छूटेगी।

11. 65111 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू गाड़ी बनारस से निर्धारित समय 06.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.40 बजे प्रस्थान करेगी।

12. 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 16.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 16.40 बजे प्रस्थान करेगी।

13. 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 16.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 16.40 बजे प्रस्थान करेगी।

14. 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 16.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 16.40 बजे प्रस्थान करेगी।

15. 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 14.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.00 बजे प्रस्थान करेगी।

16. 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेशन पर निर्धारित समय 12.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 12.15 बजे पहुँचेगी।

17. 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 11.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.50 बजे प्रस्थान करेगी।

18. 16367 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस बनारस स्टेशन पर निर्धारित समय 23.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 23.50 बजे पहुँचेगी।

19. 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 05.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 04.55 बजे छूटेगी।

20. 14611 गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी से निर्धारित समय 08.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 08.50 बजे प्रस्थान करेगी।

21. 19046 थावे-सूरत एक्सप्रेस छपरा से निर्धारित समय 09.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 08.45 बजे छूटेगी।

22. 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस छपरा से निर्धारित समय 18.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18.45 बजे प्रस्थान करेगी।

23. 19045 सूरत-थावे एक्सप्रेस छपरा से निर्धारित समय 18.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18.08 बजे छूटेगी।

24. 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 22.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 22.20 बजे प्रस्थान करेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
144585

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com