search

माता मनसा देवी मंदिर में 17 फरवरी तक अर्पित कर सकेंगे चोला, ऑनलाइन बुकिंग 2 जनवरी से

deltin33 2025-12-30 23:27:24 views 1225
  

चोला अर्पित करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।



जागरण संवाददाता, पंचकूला। माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए देवी मां को चोला अर्पित करने की प्रक्रिया को इस वर्ष पूरी तरह ऑनलाइन किया जा रहा है। पूजास्थल बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निशा यादव ने बताया कि 2 जनवरी 2026 से चोला अर्पित करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने बताया कि यह आनलाइन व्यवस्था माता मनसा देवी मंदिर (मुख्य मंदिर, पटियाला मंदिर व सती मंदिर), पंचकूला के अलावा काली माता मंदिर, कालका तथा चंडी माता मंदिर, चंडीमंदिर में भी लागू होगी। श्रद्धालु इस प्रक्रिया के माध्यम से 4 जनवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 की अवधि के दौरान देवी मां को चोला अर्पित कर सकेंगे।

सीईओ ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी, ताकि व्यवस्था पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनी रहे। इच्छुक श्रद्धालु पूजास्थल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mansadevi.org.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चोला अर्पण के लिए अपनी बुकिंग सुनिश्चित कर सकते हैं।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या अनधिकृत माध्यमों से बचें और केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही बुकिंग करें। यह पहल न केवल श्रद्धालुओं के समय की बचत करेगी, बल्कि मंदिर परिसर में व्यवस्था को भी बेहतर बनाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470564