search

Indian Railway News: नई दिल्ली इंटरसिटी सहित 28 ट्रेनों के समय में बदलाव, रात 12 बजे से लागू हो जाएगा नया Time Table

LHC0088 2025-12-30 19:58:05 views 604
  

Indian Railway News:: सांकेतिक तस्वीर।  



जासं, आगरा। Indian Railway News यात्रीगण कृपया ध्यान दें। बुधवार रात 12 बजे से उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल की 28 ट्रेनों के समय में बदलाव होने जा रहा है। यह बदलाव पांच से 25 मिनट तक का है। नई दिल्ली इंटरसिटी आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से सुबह साढ़े पांच बजे बदले 5.45 बजे रवाना होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी तरह से रतलाम एक्सप्रेस, होशियारपुर एक्सप्रेस, ईदगाह-भरतपुर एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव होगा। वहीं आगरा कैंट रेलवे स्टेशन में दुर्ग एक्सप्रेस दो के बदले पांच मिनट रुकेगी।

जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि चार ट्रेनों के नंबर में बदलाव होने जा रहा है। तीन जोड़ी ट्रेनों का विस्तार, पांच ट्रेनों के संचालन दिन में बदलाव और 24 ट्रेनों का ठहराव विभिन्न स्टेशनों पर होने जा रहा है। इससे यात्रियों को सहूलियत रहेगी।


इन ट्रेनों के समय में बदलाव

  • नई दिल्ली इंटरसिटी सुबह साढ़े पांच के बदले 5.45 बजे आगरा कैंट स्टेशन से रवाना होगी।
  • बांदीकुई-ईदगाह मेमू बांदीकुई से सुबह 5.55 बजे के बदले 5 बजे चलेगी।
  • ईदगाह-बांदीकुई मेमू ईदगाह से 9.25 बजे के बदले 8.20 बजे चलेगी।
  • अछनेरा-कासगंज पैसेंजर अछनेरा से सुबह 10.20 के बदले 10.10 बजे चलेगी।
  • कोलकाता एक्सप्रेस आगरा कैंट से सुबह 5.05 के बदले 5 बजे चलेगी।
  • होशियारपुर एक्सप्रेस आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से सुबह 10.50 के बदले 11 बजे चलेगी।
  • यमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस यमुना ब्रिज से शाम 6.55 बजे के बदले रात 8.05 बजे चलेगी।
  • आगरा फोर्ट-कासगंज एक्सप्रेस आगरा फोर्ट से दोपहर 3.40 के बदले 3.20 बजे चलेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159774