search

लखनऊ में फिर गरजा बुलडोजर, LDA ने 12 अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त

Chikheang 2025-12-30 21:57:10 views 886
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने मंगलवार को दो जोन में कार्रवाई करते हुए 70 बीघा क्षेत्रफल में हो रही 12 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई गुडंबा और काकोरी क्षेत्र में की गई।

प्रवर्तन जोन पांच के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह, सहायक अभियंता संजय शुक्ल ने दस्ते के साथ गुडंबा के ग्राम कपासी में मनोज पाल, मोहम्मद सिद्दीकी, रमेश कुमार पाल, लाल बहादुर व अन्य की लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही चार अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, प्रवर्तन जोन तीन में जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने काकोरी के ग्राम जलियामऊ, कठिंगरा, फतेहगंज व नठौरा में अभियान चलाया । इस दौरान सर्वेश कुमार, इरफान, अमित कुमार, पंकज यादव, अवनीश यादव, शिवकुमार जायसवाल व अन्य की लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही आठ अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161739