search

भोजपुर में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, रायफल और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

deltin33 2025-12-30 23:27:35 views 1113
  

हर्ष फायरिंग का वीडियो प्रसारित होने के बाद रायफल व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना पुलिस ने हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद रेगुलर रायफल व कारतूस के साथ एक आरोपित को धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपित बबुल पांडेय जगदीशपुर के दिउल गांव का निवासी है। पुलिस ने एक रेगुलर रायफल, पांच खोखा एवं 65 कारतूस के अलावा लाइसेंस बरामद किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जब्त एनपी बोर लाइसेंसी रायफल जगदीशपुर प्रखंड प्रमुख सविता देवी के पति चंदेश्वर सिंह का बताया जा रहा है। इसकी जानकारी मंगलवार को एसपी राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। बताया जा रहा कि 25 दिसंबर को दिउल गांव निवासी बबुल पांडेय की पोती का जन्मदिन समारोह था। जिसमें हर्ष फायरिंग करते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

बाद में पुलिस को भी वीडियो प्राप्त हुआ था। जिसका सत्यापन कर प्राथमिकी की गई थी। बाद में पुलिस ने आरोपित बबुल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। इधर, थानाध्यक्ष सुशांत मंडल ने बताया कि प्रखंड प्रमुख पति चंदेश्वर सिंह का कहना है कि लाइसेंसी रायफल गाड़ी में था।

इस दाैरान उनका दोस्त सुनील लेकर शस्त्र चला गया था। जिसके बाद फायरिंग करते वीडियो प्रसारित हुआ है। प्रसारित वीडियो में देखा जा रहा कि बबुल पांडेय दूसरे का रायफल लेकर हर्ष फायरिंग कर रहे है।
अवैध हथियार कारतूस एवं मैगजीन के साथ बदमाश गिरफ्तार

बिहिया थाना पुलिस ने अवैध हथियार कारतूस एवं मैगजीन के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के साहब टोला से की। गिरफ्तार बदमाश बिहिया थाना क्षेत्र के साहब टोला निवासी अभिषेक कुमार है।

  

बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की साहेब टोला मोहल्ले में एक व्यक्ति अवैध हथियार के लेकर घूम रहा है। सूचना के सत्यापन उपरांत बिहिया थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन व एक कारतूस बरामद किया एवं उसके पास रहे मोबाइल को भी जब्त कर लिया है। इसके पश्चात बिहिया थाना में पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं बिहिया थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के पूर्व के आपराधिक इतिहास बारे में पता किया जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470866