search

अमेरिका के बाद चीन ने भारत-पाक तनाव में मध्यस्थता का किया दावा, वांग यी का बड़ा बयान

LHC0088 2025-12-31 00:27:23 views 796
  

भारत-पाक तनाव में चीन ने किया मध्यस्थता का दावा (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अब चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव दूर करने में मध्यस्थता का दावा किया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव इस वर्ष चीन द्वारा मध्यस्थता किए गए प्रमुख मुद्दों की सूची में शामिल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सात से दस मई के बीच संघर्ष हुआ था। दस मई को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम हुआ था। तब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम कराने का कई बार दावा कर चुके हैं।

भारत-पाकिस्तान मामलों में मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं

हालांकि, भारत कह चुका है कि दोनों देशों की सेनाओं के डीजीएमओ के बीच वार्ता के बाद संघर्ष विराम हुआ। भारत का स्पष्ट रूप से कहना है कि भारत-पाकिस्तान से संबंधित मामलों में मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं है।

चीनी विदेश मंत्री ने बीजिंग में अंतरराष्ट्रीय स्थिति और चीन के विदेश संबंधों पर आयेाजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। वांग ने कहा, \“द्वितीय विश्व युद्ध खत्म होने के बाद इस वर्ष स्थानीय युद्ध और सीमा पार संघर्ष अधिक बार भड़के।

स्थायी शांति बनाने के लिए हमने एक वस्तुनिष्ठ और न्यायपूर्ण रुख अपनाया है। हमने उत्तरी म्यांमार, ईरानी परमाणु मुद्दा, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव, फलस्तीन और इजरायल के बीच मुद्दे और हालिया कंबोडिया व थाईलैंड के बीच संघर्ष में मध्यस्थता की। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159881