search

लोकसभा चुनावों की सफलता दोहराकर उत्तर प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी सपा : शिवपाल सिंह यादव

Chikheang 2025-12-31 00:27:29 views 1249
  



संवाद सूत्र, ऊसराहार। लोकसभा चुनाव परिणामों में सबको चौंका देने के बाद अब विधानसभा चुनाव में भी सपा सरकार बनाकर एक बार फिर अपना परचम लहराएगी। यह बात सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने ताखा में कही। सपा महासचिव ताखा में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पहुंचे। उन्होंने ताखा क्षेत्र के गमनीन परिवारों के बीच पहुंचकर ढांढ़स बंधाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

व्यापार मंडल अध्यक्ष रबी चक्रवर्ती के यहां वार्ता करते शिवपाल सिंह यादव ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी सभी समीकरण समाजवादी पार्टी के पक्ष में हैं। सपा चुनाव में अपनी सरकार बनाकर किसानों दलितों गरीबों और व्यापारियों की मदद करेगी।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार में किसानों को खाद मांगने पर लाठियां मिलती हैं। जमीनों पर जबरन कब्जा करने की तहसीलों में शिकायत करने पर न्याय की जगह उनका दोहन होता है थानों में गरीबों को न्याय तक नहीं मिलता है। सभी जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है। जब सरकार बनाई है तब तब प्रदेश का विकास किया है।

ये है सपा सरकार की देन- शिवपाल

ताखा में तहसील, कालेज, बिजलीघर और अस्पताल सब सपा सरकार में दिए गए हैं। सरकार इस अस्पताल में डाक्टर तक तैनात नही कर पाई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा उन्होंने कहा आप लोग अपने बोट का ध्यान सजगता से रखे।

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने कहा सभी कार्यकर्ता अपने अपने गांव में उन लोगो की मदद करे जिन्हें बेबजह परेशान किया जा रहा है। शिवपाल सिंह यादव ने नगरिया खनाबांध मे अवधेश गुप्ता के घर पहुंचकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। अवधेश गुप्ता के पुत्र पुष्कर की मौत बारात मे गोली लगने के दौरान हुई थी। पूरनपुरा मे विमलेश के घर पहुंच कर शोक प्रकट करने पहुंचे। ऊसराहार में देवेंद्र गुप्ता की मौत पर उन्होंने पिंकल गुप्ता व उमेश गुप्ता के घर पहुंच कर शोक प्रकट किया।

सरसईनावर में पिछले हफ्ते मकान गिरने से अशोक गुप्ता की पत्नी की हुई मौत पर उनके घर पहुंच कर ढांढस बंधाया। एसडीएम ताखा को फोन कर पीडित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना से आर्थिक मदद दिलाने के लिए फोन पर बात की। जिला पंचायत सदस्य गीतम सिंह पाल, सतेंद्र यादव, किसान नेता लालू यादव, रामजीवन, उमेश गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, अजय यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161766