search

कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझालनादन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केरल के सीएम के खिलाफ की थी जांच की मांग

Chikheang 2025-10-7 05:06:20 views 1296
  सुप्रीम कोर्ट ने की कांग्रेस MLA मैथ्यू कुझालनादन की याचिका खारिज। सुप्रीम कोर्ट फाइल फोटो





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केरल में कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझालनादन की एक याचिका खारिज कर दी। इसमें उन्होंने कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीना विजयन की अब बंद हो चुकी आइटी कंपनी एक्सालाजिक सोल्यूशंस के बीच कथित मासिक भुगतान की विजिलेंस जांच की मांग की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शीर्ष कोर्ट ने टिप्पणी की, \“\“राजनीतिक विवादों को अदालत कक्ष के बाहर सुलझाया जाना चाहिए।\“\“ प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई और जस्टिस विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि अदालतों को राजनीतिक लड़ाई का मंच नहीं बनाया जाना चाहिए।



जस्टिस चंद्रन ने इस विचार से सहमति जताते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में कुझालनादन की सक्रिय भूमिका सराहनीय है, लेकिन इस तरह की सक्रियता की हर क्षेत्र में आवश्यकता नहीं है।
केरल हाई कोर्ट के फैसलों को दी थी चुनौती  

कुझालनादन ने केरल हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जिसमें तिरुअनंतपुरम विजिलेंस कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा गया था। विजिलेंस कोर्ट ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी थी। दोनों ही अदालतों को इस मामले में विजिलेंस जांच का आदेश देने का कोई आधार नहीं मिला था। याचिका खारिज होने के बाद कांग्रेस विधायक ने कहा कि उनकी याचिका तकनीकी आधार पर खारिज की गई है, लेकिन विवादास्पद मासिक भुगतान के मुद्दे पर उनकी राजनीतिक और कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।


क्या है पूरा विवाद?

यह विवाद कुझालनादन के इस आरोप से शुरू हुआ था कि कोच्चि स्थित कंपनी सीएमआरएल, एक्सालाजिक को मासिक भुगतान करती है, जिससे मुख्यमंत्री के परिवार से जुड़े हितों के टकराव का अंदेशा है। राज्य सरकार और संबंधित पक्षों ने इन आरोपों का लगातार खंडन किया है और इन्हें राजनीति से प्रेरित बताया है।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244