search

पटना नगर निगम ने 9 महीने में 63 करोड़ से ज्यादा का किया राजस्व संग्रह, OTS योजना से 5.92 करोड़

LHC0088 1 hour(s) ago views 444
  

नगर निगम ने नौ माह में ​रिकार्ड 63 करोड़ से अधिक का किया राजस्व संग्रह



जागरण संवाददाता, पटना। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में संपत्ति कर और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क की वसूली में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जारी आंकड़ों के अनुसार, एक अप्रैल से 29 दिसंबर तक विभिन्न सर्किलों से 63.15 करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रह किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस अवधि में अजीमाबाद, बांकीपुर, कंकड़बाग, नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र और पटना सिटी अंचलों से कर संग्रह हुआ। पी-टैक्स पोर्टल के अनुसार, कुल वसूली में लगभग 29.43 करोड़ ऑफलाइन और 33.88 करोड़ ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए, जो डिजिटल भुगतान के प्रति नागरिकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

1,77,503 होल्डिंग्स से संपत्ति कर का भुगतान प्राप्त हुआ, जिनमें 1,04,847 होल्डिंग्स ने आनलाइन भुगतान किया। अंचलवार पाटलिपुत्र, नूतन राजधानी और बांकीपुर सर्किलों में कर संग्रह विशेष रूप से बेहतर रहा।

लंबित बकाया के निपटारे के लिए लागू वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के तहत नौ से 29 दिसंबर के बीच 5.92 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

इसमें 3.18 करोड़ ऑफलाइन और 2.74 करोड़ ऑनलाइन माध्यम से संग्रहित किए गए। यह योजना 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। नगर निगम ने नागरिकों से समय पर कर भुगतान कर नगर विकास में सहयोग की अपील की है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142607

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com