search

इंस्टाग्राम पर हुए विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दिल्ली में एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने युवक को चाकू से गोदा

Chikheang 2025-12-31 03:26:19 views 1225
  



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिले के दयालपुर थाना इलाके में स्थित नेहरू विहार में इंस्टाग्राम पर हुए विवाद में सोमवार रात एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान नेहरू विहार के रेहान के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात रेहान नेहरू विहार की गली नंबर चार में खड़ा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे करीब एक दर्जन लड़कों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता। हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में खून से लथपथ होकर वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपित फरार हो गए।

स्वजन ने बताया कि करीब एक साल पहले रेहान का इलाके के कुछ लड़कों से इंस्टाग्राम पर विवाद हुआ था। विवाद के बाद से आरोपित लगातार रेहान को धमका रहे थे और उसे सबक सिखाने की फिराक में थे। कुछ दिन पहले भी हमलावरों ने उस पर हमला करने की कोशिश की गई थी, लेकिन तब वह किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहा। सोमवार को आरोपितों ने मौका पाकर अपने इरादों को अंजाम दे दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161538