search

सोनीपत पुलिस का सालाना ‘क्राइम रिपोर्ट कार्ड’, 55 इनामी बदमाश समेत 2,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

Chikheang 2 hour(s) ago views 370
  



जागरण संवाददाता, सोनीपत। पुलिस की ओर से चलाया गया ऑपरेशन ट्रैकडाउन प्रभावी रहा। सालभर में पुलिस ने 55 इनामी बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के साथ ही विभिन्न अपराधों में लिप्त आरोपियों पर भी शिकंजा कसा।

अभियान के तहत 1076 बेल जंपर, 232 उद्धोषित अपराधी, 124 जुआरी, 180 नशा तस्कर, 105 अवैध तस्करी और 347 अवैध हथियार रखने के आरोपी और एक बेल जंपर को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस का दावा है कि 90 प्रतिशत मामले पुलिस ने इस साल सुलझाए हैं।

पुलिस वर्ष 2025 में वर्ष 2024 की तुलना में अपराध पर लगाम लगाने में काफी हद तक कामयाब रही है। जहां वर्ष 2024 में हत्या की 80 घटनाएं दर्ज हुई थी। वहां, 2025 में ये घटकर 79 रही जिनमें 187 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानलेवा हमला और हत्या का प्रयास करने की घटनाएं वर्ष 2024 में 84 घटनाएं दर्ज हुई थी, जो वर्ष 2025 में घटकर 65 रही। इनमें 180 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

वर्ष 2025 में कुल 43 गिरोह के 181 सदस्यों को गिरफ्तार करके 159 मुकदमे सुलझाने में सफलता हासिल की है और उनसे तकरीबन तीन करोड़ 46 लाख 94 हजार 739 रुपये के वाहनों-रुपयों और सामान की बरामदगी भी की है।
गैंग की कमर तोड़ी, कई एनकाउंटर भी हुए

हत्या करने वाले एक गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर दो मुकदमे सुलझाने में सफलता हासिल की है। इसी तरह वाहन चोरी करने वाले 8 गिरोह के 22 सदस्यों को गिरफ्तार कर 29 मुकदमे सुलझाने सुलझाए। डकैती करने वाले दो गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार कर नौ मुकदमे सुलझाए।

गैंग्स्टर के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो गिरोह के 12 सदस्य गिरफ्तार कर पांच मामले सुलझाए। इसी तरह लूट करने वाले सात गिरोह के 19 सदस्यों को गिरफ्तार कर 25 मुकदमे सुलझाए गए। वहीं, छीना-झपटी करने वाले दो गिरोह के 16 सदस्य गिरफ्तार कर आठ मामले सुलझाए गए। गृहभेदन करने वाले 9 गिरोह के 33 सदस्यों को गिरफ्तार कर 29 मुकदमे सुलझाने में सफलता हासिल की।
महिला अपराध पर लगा अंकुश

वर्ष 2024 में जहां दुष्कर्म के 79 मामले दर्ज हुए थे। वहीं, 2025 में ये मामले घट कर 61 रह गए, जिनमें लगभग सभी मामलों में आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। महिलाओं के साथ छेड़खानी जैसी घटनाओं के वर्ष 2023 में 78 मामले दर्ज हुए थे वहीं, वर्ष 2025 में 80 मामले दर्ज हुए जिनमें 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इन मामलों में भी मिली सफलता

  • लूट की घटनाएं वर्ष 2024 में 71 व वर्ष 2025 में 57 रही, जिनमें 91 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • डकैती करने की घटनाएं वर्ष 2024 में 11 और वर्ष 2025 में पांच रही, जिनमें 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • छीना-झपटी की घटनाएं वर्ष 2024 में 70 और वर्ष 2025 में 82 रही, जिनमे 105 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • रंगदारी मांगने की घटनाएं वर्ष 2024 में 34 और वर्ष 2025 में 27 रही जिनमें 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • वाहन चोरी की घटनाएं वर्ष 2024 में 666 और वर्ष 2025 में 703 रही, जिनमें 164 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • साधारण चोरी की घटनाएं वर्ष 2024 में 502 और वर्ष 2025 में 486 रही जिनमें 178 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • गृहभेदन की घटनाएं वर्ष 2024 में 491 और वर्ष 2025 में 456 रही जिनमें 194 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


यह भी पढ़ें- सोनीपत में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने मारी इको वैन को टक्कर, 1 की मौत; 8 घायल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
144998

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com