search

Gold Price Today: न्यू ईयर आने से पहले मिली खुशखबरी, सस्ती हुई सोना और चांदी; आपके शहर में कितनी हुई कीमत?

Chikheang 2025-12-31 11:28:14 views 472
  



नई दिल्ली। न्यू ईयर आने से पहले आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। आज 31 दिसंबर के दिन सोने और चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि सोने में आई गिरावट, चांदी जितनी नहीं है। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोने और चांदी का भाव कितना चल रहा है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लेकिन इससे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी की कीमत कितनी चल रही है?
Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?

31 दिसंबर के दिन सोने में अच्छी खासी गिरावट है। एमसीएक्स में सुबह 10.30 बजे सोने में 800 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरावट है। इस समय 10 ग्राम सोने का भाव 1,35,855 रुपये चल रहा है। सोने ने अब तक 1,35,618 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,36,327 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।  

कल सोना 1,36,666 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं आज ये 1,36,327 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है।  
Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 2,35,877 रुपये चल रहा है। इसमें 15 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट है। चांदी ने अब तक 2,32,228 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,42,000 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।  

(ये स्टोरी अपडेट हो रही है)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162131